हाईकोर्ट फैसले के खिलाफ वकीलों ने की कचहरी में हड़ताल

Share :

मुजफ्फरनगर। हाईकोर्ट इलाहाबाद द्वारा उत्तर प्रदेश में आये दिन होने वाली अधिवक्ताओं की हड़ताल पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे लेकर आदेश जारी करने पर अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के आह्नान पर कामबंद हड़ताल कर धरना दिया। बार संघों पदाधिकारियों के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने हाई कोर्ट के फैसले के प्रति रोष व्यक्त करते हुए इसे अधिवक्ताओं की आजादी के खिलाफ बताते हुए वापस लिए जाने की मांग की।
शुक्रवार को कचहरी परिसर में अधिवöाओं ने एकजुट होकर कामबंद हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन किया। डिस्ट्रिक्ट बार एवं सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से एकजुटता दिखाते हुए हाईकोर्ट के फैसले का विरोध किया और अपने चैम्बरों पर ताला लगाकर धरना दिया। जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि हाईकोर्ट ने पिछले दिनों एक फैसला दिया है, जिसमें बार संघों द्वारा अधिवक्ताओं के हितों की मांग को उठाने, किसी अधिवक्ता का निधन होने पर शोक प्रस्ताव के चलते होने वाले नो वर्क पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में यह कहा है कि यदि इस आदेश के बाद भी जिलों में बार संघ के आह्वान पर तमाम अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल की जाती है तो इसे कोर्ट के आदेश की अवमानना मानते हुए संबंधित बार के विरुद्ध कार्यवाही होेगी। सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद की खंडपीठ का जो अंतरिम आदेश अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के संबंध में आया है, उसके विरोध स्वरूप दोनों बार संघों के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरö रहते हुए कामबंद हड़ताल की। उन्होंने कहा कि हम इस आवाज को उच्च न्यायालय एवं बार काउंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश तक भी पहुंचाने का काम करेंगे। इस बीच महासचिव सुरेंद्र मलिक, सिविल बार महासचिव सत्येंद्र कुमार के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता ठा. देवेन्द्र सिंह, अनिल जिन्दल, अनिल दीक्षित, श्यामवीर सिंह, गुलवीर सिंह, नाहिद परवीन, नरेश त्यागी, निश्चल त्यागी, आदेश कुमार, अजीम मुनव्वर समेत सैंकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव के साथ चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को मुजफ्फरनगर स्थित सोल्जर बोर्ड के सैम मानेकशॉ हॉल में विशेष विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal