हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के संबंध में तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद गठित पुलिस टीम ने जांच पड़ताल और मुखबिर की सूचना पर 2 संदिग्धों शहजाद पुत्र इरशाद व साहिल पुत्र लियाकत निवासी ग्राम मुस्तफाबाद पदार्था थाना पथरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 5 मोटर बरामद कर ली। पुलिस टीम में एसआई महेन्द्र पुंडीर, कांस्टेबल जितेन्द्र पुंडीर, मनोज वर्मा शामिल रहे।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.






