बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी संस्था यूपी सिडकों के द्वारा बनाया जा रहा है। वहीं जिला समाज कल्याण विभाग की देखरेख में विद्यालय का संचालन होगा।
बता दें मुजफ्फरनगर जनपद में इससे पहले खतौली के रतनपुरी क्षेत्र में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के लिए भूमि का चयन किया गया था। शासन की जांच पडताल होने पर यहां पर भूमि कम पायी गई, जिस कारण रतनपुरी में उक्त विद्यालय नहीं बन पाया। अब छपार क्षेत्र के बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। भूमि का चयन करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा गया। शासन स्तर पर उक्त प्रस्ताव पर स्वीकृति की मोहर लग गई। अब बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस विद्यालय को कार्यदायी संस्था यूपी सिडकों द्वारा बनाया जा रहा है। इसके लिए करीब 44.56 करोड का बजट आया है। शासन स्तर से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के नाम में परिवर्तन करते हुए जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय नाम किया है। यहां पर कक्षा 6 से 12वीं तक यह आवासीय विद्यालय है। जिसकी क्षमता 495 बच्चों की है। शासन स्तर से शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा के साथ निशुल्क छात्रावास, पाठय पुस्तके, यूनीफार्म और खेलकूद आदि की भी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा स्मार्ट क्लास भी चलेगी। विद्यालय में अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों को दाखिले में वरीयता दी जाएगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार के अनुसार छपार क्षेत्र के बसेडी गांव में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने के लिए 30 बीघा भूमि को चिन्हित किया गया है। यहां पर विद्यालय बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 44.56 करोड रुपए की धनराशि से इस आवासीय विद्यालय को बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 12वीं तक बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इस निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दें, उत्तर प्रदेश में मथुरा (बाटी, वृंदावन) गोंडा (बनटांगिया/सिसवां मनकापुर) बलिया (हुसैनाबाद) कानपुर देहात (सरवनखेड़ा अकबरपुर) अमरोहा (हसनपुर) पीलीभीत (माधो टाण्डा) महराजगंज (सदर) अम्बेडकर नगर (प्रतापपुर चमुर्खा) हाथरस (चिरायल सिकंरराराऊ) औरैया (हरदूविधुना) कासगंज (याकूतगंज सहावर) अलीगढ़ (अलहदादपुर कोल) हापुड़ (जसरूपनगर) सोनभद्र (उम्भा) कानपुर देहात (परौख) मऊ (हरथौली तहसील घोसी) के अलावा मुजफ्फरनगर ( बसेड़ी परगना पुरछपार) शामली (बझेड़ी ऊन झिंझाना) बागपत (ख्वाजगीरपुर चांदनहेड़ी बड़ौत) गौतमबुद्ध नगर (दयौरार जेवर) शाहजहांपुर (सिकरोही, कॉट) कन्नौज (मिघौली छिबरामऊ) में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

एसएसपी मुजफ्फरनगर ने किया रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने परखी जिला कारागार की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज सी.डि. द्वारा जिला कारागार पहुंचकर वहां की पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का निरीक्षण किया गया। इस डाक्टर सतेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal