केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव के साथ चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को मुजफ्फरनगर स्थित सोल्जर बोर्ड के सैम मानेकशॉ हॉल में विशेष विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया, जबकि विशिष्ट अतिथि नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विकास प्रदर्शनी में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्र निर्माण के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और नागरिकों ने भाग लेकर विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उद्घाटन के पश्चात मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप तथा अन्य अतिथियों एवं भाजपा नेताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों के दौरान सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवा विकास, डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा से संबंधित योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश विश्व पटल पर एक सशक्त और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि विकास प्रदर्शनी जनसामान्य को सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और राष्ट्रहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से अवगत कराने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और देश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकारों ने जनकल्याण, विकास और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण, महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर आधारित है, जिसके परिणामस्वरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की पारदर्शी कार्यशैली और विकासोन्मुखी सोच के कारण देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों तथा नागरिकों ने प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की और विकास कार्यों की सराहना की। इस दौरान लोगों ने मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ सेल्फी लेकर इस कार्यक्रम को यादगार बनाने का काम किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा, रेनू गर्ग, शोभित गुप्ता, योगेश मित्तल, विकास गुप्ताा, प्रमोद मित्तल, अतुल सैनी, डॉ. राजीव कुमार, सुधीर खटीक, डॉ. देशबंधु तोमर, नन्दकिशोर पाल सहित भारत स्काउट गाइड के स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान ने बांटा ठंडा शरबत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर राहगीरों को उमस भरी गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान एवं व्यापारियों ने रानीपुर मोड़ पर छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित भूषण, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, व्यापारी अनूप सिंह

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal