लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में अब हर साल 20 मई से लेकर 24 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। अभी तक 20 मई से 15 जून तक यह अवकाश रहता था। ऐसे में नई व्यवस्था इसी सत्र से लागू होने के कारण मंगलवार को खुले परिषदीय स्कूल अब फिर बुधवार से बंद हो जाएंगे। दोबारा 25 जून से विद्यालयों में कक्षाएं लगेंगी।

मंगलवार को अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। उत्तर प्रदेश में लू चलने और अत्यधिक गर्मी होने के कारण विद्यालयों को 16 जून से खुलने के बावजूद बंद करने की नौबत आ गई है। जिला स्तर पर डीएम गर्मी के कारण विद्यालयों को बंद करते हैं, जिससे कठिनाई आती है। ऐसे में अब ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ा दिया गया है। विद्यालयों के लिए आवश्यक प्रबंध करने को 22, 23 व 24 जून को भी स्कूल आएंगे। वह टाइम टेबल, मिड डे मील की तैयारी, पाठ्य-पुस्तकों की तैयारी, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं करेंगे। यही नहीं 21 जून को भी विद्यालय खोलकर वह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। योग दिवस पर छात्रों को भी स्कूल बुलाया जाएगा। फिलहाल एक शैक्षिक 220 दिन की पढ़ाई कराना अनिवार्य होगा।

एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया पर डॉ. ललित के. भनोट के दीर्घायु होने की कामना
हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन हरिद्वार एवं स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय एथलेटिक्स के वरिष्ठ खेल प्रशासक एवं मार्गदर्शक डॉ. ललित के. भनोट का जन्मदिवस एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने विश्व प्रसिद्ध






