उद्यमियों ने मुख्यमंत्री से मांगी रैपिड रेल, सौंपा मंत्री को ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर। आरआरटीएस को मेरठ से मुजफ्फरनगर तक लाने को लेकर जारी राजनीतिक खींचतान के बीच ही जिले के उद्यमियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि जिले के लोगों की सुविधा के साथ यहां उद्योगों को राहत देने को मेरठ आरआरटीएस परियोजना को मुजफ्फरनगर तक लाये जाने का काम कराया जाये। आईआईए ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपते हुए इसकी पैरवी किए जाने को आवाज उठाई।
आईआईए के अध्यक्ष पवन गोयल ने नगर विधायक व सरकार में मंत्री प्रभार कपिल देव अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उद्यमियों ने मोदीपुरम से मेरठ तक आई आरआरटीएस परियोजना के तहत रैपिड ट्रेन मुजफ्फरनगर तक चलाने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की मांग की। आईआईए चेयरमैन पवन गोयल ने कहा कि यह ट्रेन जनपद के यात्रियों-उद्यमियों के लिए एक सुविधाजनक होने के साथ तेज यात्रा विकल्प प्रदान करेगी और दिnी से मुजफ्फरनगर के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाएगी। जनपद में सर्वाधिक पेपर मिलें, लोहा मिलें और एशिया की सबसे बड़ी गुड मंडी है, भारत की राजधानी दिnी और मुजफ्फरनगर दोनों शहरों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। वहीं सड़क पर वाहनों का दवाब कम होने से वाहन दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। सुगम यातायात समस्या का समाधान होने के साथ आरआरटीएस आने से जनपद में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसे मुजफ्फरनगर तक चलाने के लिए जरुरी कार्यवाही करते हुए केंद्र सरकार को यह प्रस्ताव भेजने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव के साथ चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को मुजफ्फरनगर स्थित सोल्जर बोर्ड के सैम मानेकशॉ हॉल में विशेष विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal