दक्षिणी कृष्णापुरी से हटेंगी अब हाईटेंशन विद्युत लाइन सभासद की शिकायत पर दिए मंत्री ने मुख्य अभियंता को निर्देश

Share :

मुजफ्फरनगर। दक्षिणी कृष्णापुरी के वर्षो से परेशानी झेल रहे लोगों को मंत्री के दखल के बाद राहत की आस जगी है। यहां पर बरसों से लोगों में बस्ती के बीच से गुजरती रही 11 हजार केवी क्षमता की हाईटेंशन विद्युत लाइन दहशत का कारण बनी है। कई बार यह विद्युत लाइन हादसों का कारण बन चुकी है, जिसे शिफ्ट कराने की मांग स्थानीय लोग माननीयों व अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात ही रहा।
अब दक्षिणी कृष्णापुरी क्षेत्र से पालिका के सभासद भाजपा नेता राजीव शर्मा ने मामले को नगर विधायक व सरकार के मंत्री कपिल देव के समक्ष रखा और मौ. दक्षिणी कृष्णापुरी में भूमिया खेड़ा से घनी आबादी के बीच से होकर गुजर रही 11 हजार केवी क्षमता की हाईटेंशन विद्युत लाइन सरकारी ट्यूबवैल तक जा रही है, इसे शिफ्ट कराने की मांग की थी। इसे लेकर मंत्री कपिल देव ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र लिखते हुए मौ. दक्षिणी कृष्णापुरी में घनी आबादी में इस लाइन के नीचे मार्ग में जहारवीर गोगा म्हाडी होने व प्रतिवर्ष एक बड़ा मेला आयोजित होने व बड़ी संख्या में लोग यहां पर जुटने की जानकारी देते हुए विद्युत लाइन से यहां हादसे की आशंका व्यक्त की। मंत्री कपिल देव ने स्पष्ट किया कि दक्षिणी कृष्णापुरी में घनी आबादी के बीच से होकर गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को सिटी फीडर से हटवाते हुए नया परिवर्तक लगाकर ट्यूबवैल तक कृष्णापुरी फीडर से लाइन स्थापित कराने के लिए कार्यवाही करेें। सभासद राजीव शर्मा के प्रयासों से लोगों में हर्ष है और उम्मीद है कि जल्द इस लाइन को बदलने का काम शुरू होेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन द्वारा तीज महोत्सव का शानदार आयोजन लिंक रोड स्थित एक पार्टी हाल में किया गया।इस पूरे रंगारंग कार्यक्रम को वंदना शर्मा जी के नेतृत्व में मीनू गर्ग,सुनीता शाह,बिंदु टंडन जी ने बहुत रंगारंग माला के रूप में पिरोकर सभी प्रतिभागियों के समक्ष रखा तो हॉल में उपस्थित सभी

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार 14 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल की टैबलेट

डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यहां डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर देश के प्रति अपने प्रेम एवं जज्बे का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने किया। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी

आइडियल किड्स में हर्षोल्लास से मनाया तीज उत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीपरेटरी स्कूल में तीज का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ दो दिन मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने झूला झूलने का आनंद लिया और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। दूसरे

देश विभाजन विभीषिका विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी थी-डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के महत्वपूर्ण अवसर पर सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देश से “देश विभाजन की विभीषका” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान एवं प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. दिव्या बख्शी के द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित

व्यापारी की आवाज व्यापार मंडल ने सदर बाजार में किया हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान में झंडों का वितरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर बाजार में निशुल्क झंडों का वितरण किया गया जिसका संचालन अक्षित अग्रवाल एवं रमित मित्तल द्वारा किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा की गई। मुख्य संयोजक जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा एवं राजेंद्र मोहन शर्मा,अक्षित अग्रवाल ,रमित मित्तल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,विपिन गुप्ता रहे। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने कहा कि आज हम 80 वा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal