मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के स्नातक पाठ्यक्रमों में मेजर, माइनर, वोकेशनल/स्किल व को कोरिकुलर विषय आवंटित किये जाने को 4 अक्टूबर को एक कार्यशाला विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में किया जाएगा।
प्राचार्य प्रो. सुधीर पुंडीर ने बताया कि मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर कुलपति के आदेशानुसार संशोधित राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आलोक में विषय व प्रश्न पत्र आवंटन के संबंध में प्रात: 11 बजे कॉलेज आडिटोरियम में किया जायेगा, जिसकी अध्यक्षता स्वयं कुलपति करेगें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत जनपद शामली व मुजफ्फरनगर के 110 शासकीय, अशासकीय तथा स्ववित्त पोषित कॉलेजों के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से भिज्ञ शिक्षक-कार्मिकों के साथ विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक व राष्ट्रीय शिक्षा नीति समन्वयक उपस्थित रहेंगे।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






