मुजफ्फरनगर। 33 केवी लाईन के निकट आ रहे पेड़ों की कटाई व छंटाई कार्य के लिए शुक्रवार 4 अक्टूबर को सुबह 9 से 11 बजे तक विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम मुजफ्फरनगर के अन्तर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र रुडकी रोड़ से निर्गत 11 केवी रामपुरी, आनन्दपुरी, शनिधाम, न्यू रुडकी रोड़, सरवट व 11 केवी रामपुर फीडर्स के अंतर्गत आने वाले सभी संबंधित क्षेत्र मौहल्ला आनन्दपुरी, जनकपुरी, रामपुरी, रुडकी रोड, इन्दिरा कालोनी, मदीना कालोनी, महमूद नगर, सरवट, एकता विहार व रामपुर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में






