नई मंडी के श्री दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर श्री 1008 अनन्तनाथ भगवान की वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से निकाली

Share :

मुजफ्फरनगर। नई मंडी चौड़ी गली स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर श्री 1008 अनन्तनाथ भगवान की वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से निकाली गयी। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में आचार्य श्री 108 विद्या सागर जी महाराज की सुशिष्या ब्र. सरिता दीदी एवं बबीता दीदी का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ। ब्र. सरिता दीदी ने कहा कि श्री दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर नई मण्डी शहर के प्राचीन मन्दिरों में से एक है। यहाँ की महिमा अतिशयकारी है और दशलक्षण पर्व के बाद जिनेन्द्र भगवान की रथयात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चन्द्र कुमार जैन व समारोह गौरव के रूप में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, अचिन्त मित्तल, सभासद सीमा जैन, सभासद पारूल मित्तल, पूर्व सभासद विकल्प जैन आदि मौजूद रहे।
मन्दिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि प्रातः 6.30 बजे श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन व मंगल धर्म ध्वजारोहण व शाम पांच बजे श्रीजी का पाण्डुकशिला पर मंगल अभिषेक किया गया। उन्होंने बताया कि नई मण्डी जैन मन्दिर में प्रतिवर्ष असोज बदी सप्तमी को जैन धर्म के चौदहवें तीर्थकर श्री 1008 अनन्तनाथ भगवान की वार्षिक रथयात्रा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रथ यात्रा में श्रीजी का स्वर्ण रथ अनेकों बैण्ड, ढोल, ताशे, घोड़ा बग्गी व भजन मण्डली आदि थे। रथयात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर नई मंडी के अनेक मार्गों चौड़ी गली, वकील रोड, गऊशाला रोड समेत अन्य मार्गों से होकर गुजरी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मन्दिर समिति के मंत्री अशोक कुमार जैन, राजकुमार जैन, भूषण कुमार | वायरल जैन, ओमप्रकाश जैन, मनोज कुमार जैन, अभय कुमार जैन, राजीव जैन, अतुल जैन, सुनील जैन आदि काफी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal