पालिका नए मकान बनाने वालों पर लगाएगी टैक्स, प्रक्रिया शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका द्वारा अपनी आय बढ़ाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच अब शहरी क्षेत्र के ऐसे आवासीय व व्यवसायिक भवनों को चिन्हित करने में जुटी है, जो कि पुराने भूखण्ड पर नए स्वरूप में निर्मित कराएं हैं और इनका नया स्वरूप पालिका टैक्स के दायरे से बाहर है। ऐसे भवनों की तलाश में पालिका ने टैक्स विभाग के राजस्व निरीक्षकों से भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी है। इसमें स्थलीय निरीक्षण करते हुए भवनों का चिन्हीकरण कार्य करने के साथ ही ऐसे नये भवनों पर नया कर निर्धारण करते हुए भवन स्वामियों को नोटिस भेजने का काम भी शुरू कर दिया है। पहले चरण में 25 भवन स्वामियों को नोटिस भेजे गए हैं, जिन्हें नए कर पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देशन में इन दिनों टैक्स विभाग पालिका की आय में बढ़ोतरी करने के लिए नए-नए प्रयोग करने में जुटा है। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने सीमा विस्तार के बाद पालिका में शामिल नए क्षेत्रों में कर निर्धारण प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही शहरी क्षेत्र के होटल, बैंकटहॉल, नर्सिंग होग आदि को भी लाइसेंस के दायरे में लाने के लिए नोटिस भेजने की कार्यवाही की है तो अब पालिका प्रशासन की नजरों में ऐसे भवन खटकने लगे हैं, जो पुराने भूखंड पर भी नवनिर्मित किए हैं। ऐसे भवनों का चिन्हीकरण कराने का काम शुरू किया जा रहा है। इसके साथ नए स्वरूप में वजूद में आए इन आवासीय और व्यवसायिक भवनों को नए सिरे से टैक्स के दायरे में लाने की तैयारी है। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पुराने भूखंडों पर कई स्थानों पर नए आवासीय व व्यवसायिक भवनों का नवनिर्माण होने की जानकारी मिली है। ऐसे में पालिका के टैक्स विभाग की ओर से ऐसे भवनों को नए टैक्स के दायरे में लाया जा रहा है। इन पर अभी पुराने भवन की स्थिति के आधार पर टैक्स लगा है, जबकि इनमें से कई भूखंडों पर बड़े व्यवसायिक कॉम्पलैक्स भी बना लिए गए हैं। ऐसे में इन पर पूर्व निर्धारित टैक्स का स्वरूप बदला जाना जरुरी हो गया है। नगरपालिका के तीनों राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वो अपने क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए ऐसे नए भवनों का चिन्हीकरण करते हुए विभाग को रिपोर्ट देंगे और इसके साथ इन भवनों पर नया टैक्स निर्धारण करते हुए उसे लागू करने के लिए भवन स्वामियों को नोटिस जारी करायेंगे। नोटिस जारी करने के लिए कर अधीक्षक को निर्देशित किया गया है।

इन्होंने कहा-
टीएस नरेश कुमार शिवालिया ने बताया कि पालिका की आय बढ़ोतरी के लिए शहरी क्षेत्र के नये भवनों पर मौजूदा स्थिति के आधार पर वार्षिक मूल्य निर्धारण करते हुए नया टैक्स लगाया जा रहा है। राजस्व निरीक्षकों ने जिन भवनों पर अपनी रिपोर्ट दी है, उन्हें नया कर निर्धारित करते हुए 25 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किये जा चुके हैं। साथ ही नये कर निर्धारण पर यदि कोई आपत्ति है तो वो 30 दिन में टैक्स विभाग में आपत्ति दर्ज कराते हुए स्व:कर निर्धारण प्रणाली के तहत स्व घोषित कर लागू करा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal