कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज प्रबंध समिति ने किया मेधावियों को सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले जनपद के टॉपर छात्र वंश सैनी और जिले में 8वें स्थान पर रहे मेधावी छात्र अंशु सिंघल को शनिवार में कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति ने सम्मानित किया। ­ाांसी रानी के निकट स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के टॉपर छात्र वंश सैनी और अंशु सिंघल को कॉलेज प्रबंधन ने एक मेडल, 11वीं कक्षा का पूरा कोर्स देने के साथ अपनी ओर से हर संभव मदद किए जाने की घोषणा की। इस दौरान दोनों मेधावी छात्रों के परिजनों को मंच पर बुलाकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए इस सफलता पर बधाई दी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बीते बुधवार में यूपी बोर्ड वर्ष-2026 कक्षा 10वीं व 12वीं के नतीजे घोषित हुए थे, जिसमें यूपी बोर्ड 12वीं में कुल 80.38% छात्र-छात्राओं में 75.04% छात्र और 86.32% छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। वहीं यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के कुल पास प्रतिशत 90.42 दर्ज किया गया था, जो मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है। इन्हीं यूपी बोर्ड 10वीं के घोषित परिणामों में मुजफ्फरनगर जनपद के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस बार मुजफ्फरनगर के झांसी रानी के निकट स्थित कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज के छात्र वंश सैनी ने 600 अंकों में से 581 अंक और अंशु सिंघल ने 553 अंकों के साथ टॉप टेन सूची में नाम दर्ज कराने में सफलता हासिल की। जनपद के टॉपर छात्र वंश सैनी ने 96.83% अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं अंशु सिंघल ने 92.17% अंक प्राप्त किए, जो जिले की मजबूत शैक्षणिक स्थिति को दर्शाता है। विद्यालय के अन्य बच्चों का भी परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा। छात्र वंश सैनी यूपी बोर्ड की प्रदेश की मेरिट में भी 19वां स्थान पर है। सभी बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया है।

शनिवार को कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में विद्यालय के छात्र वंश सैनी को जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने और अंशु सिंघल को भी टॉपर सूची में स्थान बनाने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कार्यक्रम में कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष शिवचरण गर्ग, शंकर स्वरूप बंसल, प्रबंधक वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव मित्तल, मंत्री सतीश गर्ग, कोषाध्यक्ष अमित गर्ग, उप मंत्री अंशुल भूषण, जनार्दन स्वरूप, वैभव मित्तल, नवीन ठेकेदार, विपिन सिंघल, अनुराग, राघव, वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द भारद्वाज, शरद गोयल, विनोद पाराशर, रोबिन सिंघल के अलावा शिक्षक कर्मी एवं बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal