मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति को व्यवस्थित करने के साथ भविष्य में सुरक्षा कारणों के मद्देनजर 33/11 केवी मंडी समिति बिजलीघर की 33 केवी लाइन पर बुधवार को केबल कार्य होने के कारण नई मंडी समिति बिजली घर के सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे।
मंडी समिति पर बुधवार को ऐसे में केबिल बदले जाने के कारण फीडर से जुड़े क्षेत्र आत्म कुंज कॉलोनी, अग्रसेन विहार, गोविंद विहार, प्रेम विहार, कूकड़ा, भरतिया कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, गांधी नगर, मंडी समिति और अलमासपुर आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 4 सितंबर यानि बुधवार को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के विद्युत उपभोöाओं से इस कार्यकाल में सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार






