डूबी रकम वापस पाने को फिर दिया ठगी पीड़ितों ने धरना

Share :

मुजफ्फरनगर। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारों की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन करने के साथ धरना दिया। इस दौरान डीएम को सौंपे ज्ञापन में पीड़ित परिवारों ने चिट फंड कंपनियों में डूबी अपनी रकम को वापस पाने के लिए पहल किए जाने की मांग की।
डीएम अरविंद मnप्पा बंगारी के नाम सौंपे ज्ञापन से पूर्व धरने को कलेक्ट्रेट में संबोधित करते हुए ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष सतीश गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने निवेशकों का पैसा वापस कराने के लिए करीब 5 वर्ष पहले बड्स एक्ट 2019 कानून तो बना दिया, लेकिन अभी तक किसी निवेशक का पैसा वापस नहीं किया गया है। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के राष्ट्रीय महासचिव मदन सिंह गौतम ने बताया कि भुगतान न होने के कारण बड़ी संख्या में एजेंट व निवेशक मानसिक रूप से परेशान हैं तथा कई एजेंटों व निवेशकों ने पैसा ना मिलने के कारण आत्महत्या कर ली है। इस दौरान संगठन के महासचिव केतन कर्णवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर में हजारों एजेंटो एवं निवेशकों का करोड़ों रुपया अनेक चिटफंड कंपनियों में फंसा पड़ा है, जिसके कारण एजेंट और निवेशक अत्याधिक मानसिक तनाव में है। उन्होंने डीएम से मांग की कि लोकतंत्र के मंदिर संसद, सरकार और कानून की गरिमा को बचाने के लिए मुजफ्फरनगर में बड्स एक्ट 2019 कानून के अंतर्गत ठगी पीड़ितों की जमा राशि का भुगतान जल्दी से अवश्य कराएं। प्रदेश महासचिव उदयवीर छरौली ने कहा कि इन चिटफंड कंपनियों में अधिकतर गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों का ही पैसा लगा है, ऐसे में सरकार से अपेक्षा है कि गरीबों का हित देखते हुए जल्दी भुगतान सुनिश्चित कराएं। इस दौरान धरने में जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार, संयोजक सोमनाथ रुहेला, अंकुज गुप्ता, बालेश्वर त्यागी, यूसुफ, इरशाद, रतन सिंह, लक्ष्मी चन्द, कौशल, सुरेन्द्र, सत्य पाल व शान मियां आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज प्रबंध समिति ने किया मेधावियों को सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले जनपद के टॉपर छात्र वंश सैनी और जिले में 8वें स्थान पर रहे मेधावी छात्र अंशु सिंघल को शनिवार में कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति ने सम्मानित किया। ­ाांसी रानी के निकट स्थित कॉलेज परिसर में

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal