जैन मुनि नयन सागर जी ने बताई भक्तों को जीवन की सच्चाई

Share :

मुजफ्फरनगर। परम पूज्य आचार्य नयन सागर जी महाराज ने अपने आज के प्रवचन में बताया कि व्यक्ति अपने जीवन में बहुत मेहनत करता है किंतु यदि उसकी मेहनत का परिणाम अनुरूप नहीं आता तो वह अपनी इस परिणाम का दोष अन्य पर लगाता है चाहे वह विद्यार्थी हो मंदिर का पुजारी हो नौकरी करता हो या व्यवसाय हो तो वह अपनी श्रद्धा निष्ठा व अपनी मेहनत के परिणाम नहीं देखता वह इसका दोष रोपण अन्य के ऊपर करता है।

Oplus_131072

उन्होंने कहा कि हम सभी रोज मंदिर में जाते हैं और अनेकों प्रकार से भगवान की पूजा अर्चना दर्शन इत्यादि करते हैं फिर भी हमें उस पूजा का दर्शन करने का उचित फल नहीं मिलता यह सभी हमारी श्रद्धा निष्ठा विश्वास वह समर्पण की कमी के कारण होता है। इसी कारण से वर्तमान में मनुष्य दुखी रहता है हमें प्रतिदिन समर्पण व उच्च श्रद्धा के भावों से ही भगवान की पूजा दर्शन करने चाहिए सभी व्यक्ति वर्तमान सुख चाहते हैं कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो दुख चाहता हो तब आचार्य श्री कहते हैं।धर्म का कार्य यदि व्यक्ति द्वारा अपने मन के समर्पण के साथ किया जाता है तो वह निश्चित ही अपनी साधना का प्रतिफल प्राप्त करता है। प्रवचन एवं गुरु भक्ति के प्रसारण में जैन बाल संस्कार का अतुलनीय सहयोग है। इस दौरान सुनील जैन नावला वाले , जितेन्द्र जैन टोनी , मनोज जैन LG , सतीश जैन CA , विप्लव जैन , रोहित जैन अप्पू , सतपाल जैन तम्बाकू वाले , रविन्द्र जैन वहलना , पुनीत जैन ,संजय जैन एलुमिनियम , विपिन जैन , प्रेमचंद जैन , विकास जैन , अजय जैन , सुनील जैन टिकरी , अरविंद जैन , नितिन जैन , नितेश जैन , अनुज जैन , रूपल जैन ,अभय जैन जानसठ रोड , अरुण जैन बरला वाले एवं अन्य क्षेत्रों से धर्मबंधु प्रवचन में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज गैंडखाल में स्वतंत्रता दिवस पर निकली प्रभात फेरी

यमकेश्वर (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज, गैंडखाल (यमकेश्वर ब्लॉक) में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने गांव में प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया। प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाए

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal