जिला कारागार में बंद कैदी की हार्ट अटैक से मौत

Share :

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में हत्या के एक प्रकरण में कोर्ट के द्वारा दोषी ठहराये जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे एक कैदी की अचानक मौत हो गई। कैदी की मौत का कारण हार्ट फेल माना जा रहा है, लेकिन अभी पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतक कैदी जनपद शामली का निवासी था और करीब चार माह पूर्व ही जिला कारागार में लाया गया था। उसकी कई दिनों से तबियत कुछ खराब चल रही थी, जिसके लिए कारागार चिकित्सक के द्वारा उपचार किया जा रहा था। बीती रात अचानक ही सीने में तेज दर्द उठा और उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कैदी की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जेल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचित कर कैदी के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही थी।

जिला कारागार में बंद चल रहे एक कैदी की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो जाने से परिजनों में मातम छाया है। जनपद शामली के फुगाना थाना में दर्ज हत्या के मामले में शामली निवासी 38 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र दरियाव सिंह को आरोपी बनाया गया था। कोर्ट में लम्बे समय तक सचिन कुमार ने मुकदमा लड़ा। पिछले दिनों न्यायालय ने इस प्रकरण में बहस और गवाही पूर्ण होने के बाद अपना फैसला सुनाते हुए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सचिन को हत्या व अन्य आरोपों के तहत दोषी ठहराया था। इसके साथ ही उसको आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट का आदेश आने के साथ ही सचिन को पुलिस ने जेल भेज दिया था। सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात सचिन की अचानक ही तबियत खराब होने लगी। उसको सीने में बैचेनी महसूस हो रही थी। उसने इसकी शिकायत पहरेदार से की तो उसको कारागार चिकित्सक को दिखाकर दवाई दिलाई गई। काफी देर तक आराम नहीं होने पर सचिन ने फिर से सीने में तेज चुभन जैसे अहसास की शिकायत की तो उसको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के ईएमओ ने बताया कि गुरूवार की सुबह करीब पांच बजे जिला कारागार से एक कैदी सचिन कुमार पुत्र दरियाव सिंह को बेहोशी की अवस्था में इमरजेंसी में लाया गया। जेल वार्डर नागेन्द्र कुमार सिंह इस कैदी को लेकर आया था। कैदी का परीक्षण किया गया तो उसकी मौत रास्ते में ही हो चुकी थी। मृत अवस्था में लाये गये कैदी के शव को मोर्चरी पर रखवा दिया गया था।
जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने बताया कि जनपद शामली के फुगाना थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत दर्ज मुकदमे में आरोपी सचिन पुत्र दरियाव सिंह को कोर्ट द्वारा दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट के निर्णय पर पुलिस द्वारा सचिन को 23 फरवरी 2024 को जिला कारागार में दाखिल कराया गया था, तभी से वो कारागार में ही निरु( चल रहा था। उन्होंने बताया कि बीती रात सचिन ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, उसको तुरंत ही उपचार दिलाया गया, लेकिन तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उसको अस्पताल ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान सचिन की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि संभवतः प्रथम दृष्टया सचिन की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पायेंगी। उन्होंने बताया कि कैदी की मौत के सम्बंध में पुलिस और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल शव मोर्चरी पर रखवाया गया। परिजनों में सूचना के बाद कोहराम है। बाद में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज गैंडखाल में स्वतंत्रता दिवस पर निकली प्रभात फेरी

यमकेश्वर (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज, गैंडखाल (यमकेश्वर ब्लॉक) में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने गांव में प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया। प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाए

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal