जिला आर्य प्रतिनिधि सभा ने जांच बदलने पर उठाये सवाल, सौंपा ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर । जिला आर्य प्रतिनिधि सभा ने आर्य समाज की संपत्ति को कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुए धोखे से बेचने के आरोप में दर्ज मुकदमे के आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाये उनको अनुचित ढंग से लाभ पहुंचाने और उनके प्रार्थना पत्र पर जांच अधिकारी को बदलने के आरोप लगाते हुए एसपी क्राइम के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान हरिओम त्यागी, मंत्री अनूप सिंह राठी और आर्य समाज शहर के प्रधान मुकेश आर्य के साथ अन्य आर्य समाजी लोगों ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मुलाकात की। इस दौरान उनको एक ज्ञापन सौंपते हुए एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाये। ज्ञापन में कहा गया कि सिवि लाइन थाने में दर्ज मुकदमे की जांच में एसपी क्राइम के द्वारा आर्य स्माज शहर की सम्पत्ति को बिना किसी अधिकारी के जाली दस्तावेज तैयार कराकर बेचने के आरोपियों देवेन्द्र पाल वर्मा और शिवपाल आदि के आग्रह पर एसपी क्राइम ने जांच अधिकारी को बदल दिया है। एसपी क्राइम अपने उच्च अधिकारियों को भी गलत जानकारी देकर गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी कराने के साथ ही कार्यवाही की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों ने धोखाधडी से फर्जी एवं कूट रचित दस्तावेज तैयार कराकर उनके आधार पर संपत्ति को विक्रय किया है और समाज के धन का गबन भी किया है, पुलिस ने उनको इसी अपराध का दोषी मानते हुए कुर्की की कार्यवाही प्रारम्भ करनी चाही तो एसपी ने जांच अधिकारी बदल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज गैंडखाल में स्वतंत्रता दिवस पर निकली प्रभात फेरी

यमकेश्वर (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज, गैंडखाल (यमकेश्वर ब्लॉक) में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने गांव में प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया। प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाए

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal