कोरी जाति के प्रमाण पत्र जारी न होने पर किया प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। वीरांगना झलकारी बाई कोरी एकता मंच द्वारा कोरी जाति के प्रमाण पत्र जनपद मुजफफरनगर की तहसीलों में जारी नहीं किये जाने के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया एंव एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को दिया गया।

वीरांगना झलकारी बाई कोरी एकता मंच द्वारा आरोप लगाया गया कि कोरी जाति का जनपद मुजफफरनगर की विभिन्न तहसीलांे में तहसीलदार व लेखपालों द्वारा कोरी समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्रो के नाम पर शोषण किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि लेखपाल तरह तरह की गलत रिपोर्ट लगाकर लगातार कोरी जाति के प्रमाण पत्र निरस्त कर रहे हैं। जबकि इस सम्बन्ध में शासन से कई बार शासनादेश जारी किये जा चुके हैं किन्तु तहसील स्तर पर कोई अधिकारी उन शासनादेशांे को मानने को तैयार नहीं है। इस सम्बन्ध में पूर्व में कई बार कोरी जाति के लोग जिलाधिकारी से मिले और शिकायत की किन्तु किसी प्रकार का कोई निर्णय नहीं हुआ। तब समाज के लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन करने के बावजूद भी जिले स्तर के अधिकारियों पर किसी प्रकार का कोई असर नही हुआ।
आरोप लगाया गया कि जिलाधिकारी मुजफफरनगर लगातार कोरी जाति के हो रहे निरस्त प्रमाण पत्रों में कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं हैं। अगर जल्द से जल्द समाज की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जिला स्तर पर एक आंदोलन खड़ा किया जायेगा एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को घेरने का कार्य किया जायेगा। क्योंकि कोरी समाज भारतीय जनता पार्टी को वोट करता है। किन्तु भारतीय जनता पार्टी एवं शासन का कोई मंत्री इस समाज की समस्या का निस्तारण करने मे सक्षम नही है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि कोरी समाज जल्द ही जिले स्तर पर एक बड़े आंदोलन की तैयारी में है। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देने वालों में मोहित कुमार कोरी, जितेन्द्र कोरी, सदन कोरी, धर्मेन्द्र, मांगेराम कोरी, जगत सिंह कोरी, शक्ति कोरी, नरेन्द्र कोरी, देशपाल कोरी, कुणाल कोरी, लक्की कोरी, नरेन्द्र कोरी आदि सैकडांे लोग उपस्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री कदीम अग्रवाल सभा का स्वतंत्रता दिवस एवं मुख्य द्वार नवीनीकरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री कदीम अग्रवाल सभा अब्बूपुरा द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं सभा के नवीनतम मुख्य द्वार के नवीनीकरण का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति रघुराज गर्ग, शंकर स्वरूप बंसल, विशिष्ट अतिथि ममता अग्रवाल, श्रीमोहन तायल एवं विकास स्वरुप रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता

अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज गैंडखाल में स्वतंत्रता दिवस पर निकली प्रभात फेरी

यमकेश्वर (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज, गैंडखाल (यमकेश्वर ब्लॉक) में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने गांव में प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया। प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाए

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal