शहर में ओवरब्रिज के नीचे बनेंगे खेल कोर्ट और जिम कच्ची सड़क पर बनेगा भव्य प्रवेश द्वार, जगमगाएगा एंट्री प्वाइंट

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर शहर के व्यापक सौन्दर्यकरण की दिशा में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एक नई पहल करने जा रही है। नगर की सूरत बदलने के उद्देश्य से सौन्दर्यकरण के लिए तैयार 30 विशेष कार्यों की बनाई गई करीब 24 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को 28 फरवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में सदन के सामने रखा जाएगा। इस योजना में शहर के ओवरब्रिज, प्रमुख मार्ग, नाले और सार्वजनिक स्थलों के विकास एवं सुंदरीकरण के कई अहम प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें ओवर ब्रिज के नीचे खेल कोर्ट और जिम, इनके ऊपर लाइटिंग, कच्ची सड़क सहित तीन स्थानों पर प्रवेश द्वार मुख्य रूप से शामिल हैं।
अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद् इस बार शहर को सुन्दर बनाने के लिए नया स्वरूप देने की दिशा में ठोस कदम उठाने जा रही है। बोर्ड बैठक के एजेंडे में व्यापक कार्ययोजना लाई गई है। इसके सहारे पालिका प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों से आमजन को सीधे रूबरू कराना है, ताकि शहर में हो रहे बदलावों का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे सके। शहर में गुजर रहे तीन ओवरब्रिजों के नीचे खाली पड़े स्थान को अब उपयोगी बनाया जाएगा। इनमें दो स्थानों पर खेल कोर्ट और ओपन जिम विकसित करने का प्रस्ताव है। तीनों ओवरब्रिजों पर डीएम आवास की तर्ज पर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी, जिससे रात्रि में शहर की सुंदरता और निखरेगी। इस पहल से युवाओं को खेल एवं व्यायाम की सुविधा मिलेगी। शहर के ऐतिहासिक कंपनी बाग पार्क में बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में कदम उठाते हुए प्रस्तावित टॉय ट्रेन का भी सौन्दर्यकरण किया जाएगा।
नगरपालिका परिषद् ने शहर के मुख्य मार्गों पर भी बड़े स्तर पर कार्य कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। मेरठ रोड, सर्कुलर रोड और जिला चिकित्सालय क्षेत्र के कई स्थानों पर नाला निर्माण एवं सौन्दर्यकरण के कार्य कराए जाएंगे, जिससे जल निकासी की समस्या में सुधार होने के साथ-साथ शहर की स्वच्छता और सौंदर्य में भी वृद्धि होगी। नगरपालिका परिषद् द्वारा शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाने का प्रस्ताव है। कच्ची सड़क क्षेत्र में भी प्रवेश द्वार निर्माण की योजना शामिल है। इन द्वारों के माध्यम से शहर की पहचान को नया आयाम देने का प्रयास किया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि 28 फरवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जायेंगे। इनमें शहरी सुंदरीकरण के लिए 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सदन की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। लगभग 24 करोड़ रुपये की इस महायोजना के पारित होने पर शहर में विकास और सौन्दर्यकरण के कार्य बड़े पैमाने पर शुरू होंगे। इन योजनाओं के धरातल पर उतरते ही मुजफ्फरनगर शहर का स्वरूप बदलता नजर आएगा और शहर आधुनिक सुविधाओं से युक्त होने के साथ ही आकर्षक बनेगा।
शहर को सुंदर बनाने में ये प्रस्ताव माने जा रहे महत्वपूर्ण
नगरपालिका की बोर्ड मीटिंग के लिए प्रस्तावित सौन्दर्यकरण कार्ययोजना में जानसठ आवेर ब्रिज के नीचे बास्केट बॉल कोर्ट और गांधी कालोनी ओवर ब्रिज के नीचे ओपन जिम बनेंगे, मेरठ रोड, रूड़की रोड के साथ ही कच्ची सड़क पर करीब साढ़े पांच करोड की लागत से प्रवेश द्वारों का निर्माण होगा। जानसठ, भोपा और गांधी कालोनी मार्ग पर बने ओवर ब्रिज पर सवा करोड़ की लागत से सीएनसी कटिंग एवं लाइटिंग कार्य, डीएम आवास से सूजडू चुंगी तक करीब डेढ़ करोड की लागत से आरसीसी नाला और स्लैब कार्य, मेरठ रोड और सरकूलर रोड पर करीब दस करोड़ रुपये की लागत से सौन्दर्यकरण के कार्य, 19.80 लाख कीमत का एक 52 बिस्तरों वाला दो शौचालय युक्त आवासीय परिसर कंटेनर खरीदा जायेगा, ताकि बारिश के दिनों में उपयोग किया जा सके। नई मंडी चौड़ी गली में फैंसी पोल के सहारे सुंदरीकरण, मुख्य मार्गों के डिवाईडर औपर पाथवे पर गमले आदि कार्य, शिव चौक पर वॉल डेकोरेशन, चुंगी नम्बर दो का संुदरीकरण, कम्पनी बाग में टॉय ट्रेन संुदरीकरण पर 1.20 करोड़ खर्च करने के साथ ही ईओ आवास पर करीब 10 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal