मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गाजियाबाद में 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित 10वीं सुकाई कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद के सेक्टर-15 स्थित वीआर ऑडिटोरियम में शोतोरियू यूनिक कराटे एसोसिएशन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आयोजक शिहान पुष्पेंद्र सिंह रावत रहे। चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने अपने-अपने भारवर्ग और स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।

पदक विजेता खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा—
काव्य वत्स: काता में गोल्ड कुमिते में गोल्ड मेडल।
अनाया देलवाल कुमिते (फाइट) मे गोल्ड मेडल।
शगुन त्यागी काता में गोल्ड मेडल तथा कुमिते (फाइट) में ब्रॉन्ज मेडल। अंकिता सिंह: कुमिते (फाइट) में ब्रॉन्ज मेडल।
अथर्वा: कुमिते (फाइट) में ब्रॉन्ज मेडल। कार्तिकेय: काता एवं कुमिते में ब्रॉन्ज मेडल। अभिनव सिंह मलिक: काता में ब्रॉन्ज मेडल तथा कुमिते (फाइट) में गोल्ड मेडल।
दर्श पंवार: कुमिते (फाइट) में ब्रॉन्ज मेडल। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर का गौरव बढ़ाया।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर के महासचिव शिहान राजेश कौशिक ने इस चैंपियनशिप में टूर्नामेंट टेक्निकल डायरेक्टर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही खिलाड़ियों को आगामी चैंपियनशिप में और बेहतर प्रदर्शन करने, निरंतर अभ्यास करने तथा अपने खेल कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। भविष्य में भी खिलाड़ी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और देश का नाम रोशन करें।

साइट विजिट के जरिए छात्रों ने जाना काम करने का तरीका
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से पी.आर.सी. कंस्ट्रक्शन, भोपा की एक निर्माण साइट पर शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग तथा आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।यह कार्यक्रम संस्थान






