जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जनपद के तहसील एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद के समस्त तहसील एवं नगरीय चार्ज क्षेत्रों में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी श्री गम्भीर सिंह द्वारा प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों, प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना कार्य को सुचारु, समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनपद में निर्धारित प्रशिक्षण केंद्र
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील सदर, तहसील खतौली, तहसील बुढ़ाना एवं तहसील जानसठ सहित नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर व खतौली तथा विभिन्न नगर पंचायतों के लिए प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित किए गए हैं। तहसील सदर क्षेत्र के कार्मिकों का प्रशिक्षण श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज, तथा दी एसoडीo पब्लिक स्कूल, जानसठ रोड स्थित केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। तहसील खतौली के लिए मैपल एकेडमी, तहसील बुढ़ाना के लिए राखी पब्लिक स्कूल एवं मैपल एकेडमी, बुढ़ाना; जबकि तहसील जानसठ के लिए एंबिएंस एकेडमी, जानसठ तथा गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल, स्थित प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के लिए माउंट लिट्रा जी स्कूल, लिंक रोड एवं एसडी पब्लिक स्कूल, भोपा रोड तथा नगर पालिका परिषद खतौली के लिए सेंट थॉमस स्कूल, खतौली में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायतों के लिए भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित विद्यालयों एवं कार्यालय परिसरों में प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं।

प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त गम्भीर सिंह ने निर्देशित किया कि सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से प्राप्त करें तथा जनगणना संबंधी दिशा-निर्देशों, निर्धारित प्रक्रियाओं एवं अपने दायित्वों की भली-भांति जानकारी सुनिश्चित करें।* उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसकी सफलता सही आंकड़ों के संकलन, कार्मिकों की दक्षता तथा सभी स्तरों पर प्रभावी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं प्रशिक्षण केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण केंद्रों पर बैठने की समुचित व्यवस्था, आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रशिक्षण में कार्मिकों की नियमित उपस्थिति, कार्यक्रम की सतत निगरानी तथा प्रशिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं का समय से समाधान किया जाए।
जिला जनगणना अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत तैयारियां पूर्ण करते हुए यह सुनिश्चित करें कि प्रगणक एवं सुपरवाइजर क्षेत्र में जनगणना कार्य संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित एवं तैयार हों। जिला प्रशासन द्वारा जनगणना-2027 की तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि जनगणना का कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

साइट विजिट के जरिए छात्रों ने जाना काम करने का तरीका

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से पी.आर.सी. कंस्ट्रक्शन, भोपा की एक निर्माण साइट पर शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग तथा आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।यह कार्यक्रम संस्थान

ड्यूटी मे लापरवाही बरतने वाले 10 कर्मचारी नपे, ADM F ने माँगा स्पष्टीकरण, विभागीय जाँच बैठाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईओसी (इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर) कंट्रोल रूम में लगाई गई ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी कार्यालय के

सनातन धर्म महाविद्यालय में भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ तथा विकसित भारत का दिखा जज्बा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ तथा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के संयुक्त तत्वावधान में कल्चर ट्रैक का आयोजन आज बहुद्देशीय हाल में किया गया| इस कार्यक्रम में ज़िले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्रों ने प्रतिभाग किया| विद्यार्थियों ने कविता लेखन,

चौ. छोटूराम महाविद्यालय में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौ. छोटू राम महाविद्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, व्यक्तित्व, कृतित्व एवं महान दार्शनिक विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. केपी

कुंभ 2027 के लिए 3505 पुलिसकर्मी प्रशिक्षित, डॉ. नरेश चौधरी की सराहना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन के लिए सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के तेरहवें चरण का समापन हो गया। इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो. डॉ. नरेश चौधरी ने सभी 13 चरणों में 3505 पुलिसकर्मियों को कुंभ प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और

‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

लखनऊ (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही है। ऐसे में अधिकारी सबकी समस्याओं का समाधान करते हुए जन कल्याण और नागरिकों के जीवन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal