मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईओसी (इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर) कंट्रोल रूम में लगाई गई ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी कार्यालय के आदेश के तहत जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की ड्यूटी ईओसी/कंट्रोल रूम में शिफ्टवार लगाई गई थी। संबंधित कर्मचारियों को फोन, व्हाट्सएप और कार्यालय के माध्यम से ड्यूटी की सूचना दिए जाने का उल्लेख पत्र में किया गया है। इसके बावजूद निर्धारित तिथियों पर कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित विभागों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
इन कर्मचारियों की लगाई गई थी ड्यूटी
जनता इंटर कॉलेज, कुटेसरा के लिपिक प्रशांत शर्मा, गंग नहर के कनिष्ठ सहायक रवि कुमार, एसडी डिग्री कॉलेज के लिपिक रविंद्र सिंह, जल निगम के वरिष्ठ सहायक अंकुर जैन, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय के सहायक लेखाकार विजय वर्मा, गंग नहर के अवर अभियंता विवेक चौधरी, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में तैनात वरिष्ठ सहायक अतुलेश चंद्र शर्मा, एसडी इंटर कॉलेज मीरापुर के कनिष्ठ सहायक रणजीत सिंह, जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के गन्ना पर्यवेक्षक ललित कुमार तथा एसडी डिग्री कॉलेज, मु0ननगर के लिपिक नीतीश गोयल शामिल हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी से अनुपस्थिति और लापरवाही के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त कर स्पष्ट संस्तुति के साथ तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।







