मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ तथा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के संयुक्त तत्वावधान में कल्चर ट्रैक का आयोजन आज बहुद्देशीय हाल में किया गया| इस कार्यक्रम में ज़िले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्रों ने प्रतिभाग किया| विद्यार्थियों ने कविता लेखन, समूह गान, समूह नृत्य एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया तथा अत्यंत सुंदर तथा प्रासंगिक प्रस्तुति दीं| चित्रकला प्रतियोगिता में विशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर वंशिका और तीसरे स्थान पर मनस्वी रहीं| कविता लेखन में प्रथम स्थान ऐनम, द्वितीय स्थान गुंजन तथा तृतीय स्थान गौरी रहीं| लोक नृत्य में प्रथम स्थान पर एस डी इंटर स्कूल गांधी कॉलोनी रहा और पी आर पब्लिक स्कूल ने लोक गीत विधा में प्रथम स्थान प्राप्त किया|
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलाल अंसारी (एडवोकेट), शरद शर्मा ( जिला महामंत्री, भा• जा• पा) तथा वीर पाल निर्वाल जी(जिला पंचायत अध्यक्ष) उपस्थित रहे| वीरपाल निर्वाल जी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और जीवन मैं उत्तम स्वास्थ्य एवं शिक्षा का महत्व समझाया| कार्यक्रम में डॉ दिव्या बक्शी, डॉ निशा चौहान,डॉ प्रीतम सिंह, शैली रंजन , पूनम,डॉक्टर बसंत, आयुष, वंशिका, अंकुर जी, सनी वर्मा जी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के संचालन एवं कुशल प्रबंधन में तत्परता से कार्य किया|

साइट विजिट के जरिए छात्रों ने जाना काम करने का तरीका
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से पी.आर.सी. कंस्ट्रक्शन, भोपा की एक निर्माण साइट पर शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग तथा आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।यह कार्यक्रम संस्थान






