एसडी कॉलेज की एथलेटिक मीट का विधिवत हुआ समापन खिलाड़ियों ने खेल मैदान में दिखाया दमखम, जीते खिताब

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय में दो दिवसीय एथलेटिक मीट का मंगलवार को समापन हो गया। एथलेटिक मीट के दूसरे दिन इन प्रतियोगिताओं में पुरुष वर्ग में शाकिर मलिक तथा महिला वर्ग में तनु पुंडीर ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर चैम्पियन ट्राफी पर अपना कब्जा किया। महाविद्यालय के सचिव अखिलेश दत्त ने इससे पूर्व लक्ष्मी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके आज के समारोह का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। प्राचार्य प्रो. सुधीर पुंडीर ने विजेता खिलाड़ियों को मैडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए छात्र छात्राओं को भविष्य में खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।


कॉलेज प्रांगण के खेल मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताओं में 100 मी. महिला वर्ग में तनु, लक्ष्मी, कीर्ति बालियान और 200 मी. महिला वर्ग में पलक, प्रज्ञा व दीया तथा 400 मी. महिला वर्ग में तनु, कीर्ति बालियान व लक्ष्मी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। शाट पुट पुरुष वर्ग में विशाल मलिक प्रथम, अनिकेत द्वितीय, आदित्य मलिक तृतीय। डिस्कास महिला में मन्नू प्रथम, रीना मावी द्वितीय, शिवानी तृतीय। शाट पुट महिला में लक्ष्मी प्रथम, तनु द्वितीय, कीर्ति बालियान तृतीय, लम्बी कूद पुरुष में देवा प्रथम, अनिकेत द्वितीय, बादल तृतीय, लम्बी कूद महिला में तनु पुण्डीर प्रथम, पल्लवी द्वितीय, तनु चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आज प्रतियोगिता देखने के लिए दर्शक छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बनाता था। सभी ने प्रतियोगी खिलाड़ियों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आयोजित में डॉ. अजय पाल, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. अंशुल शर्मा, डॉ. संदीप, डॉ. नागेन्द्र डॉ. करमजीत कौर, डॉ. चंद्रमणी, डॉ. प्रणव शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान डॉ. कामिनी सिंहल, डॉ. ममता श्याम, चीफ प्रॉक्टर डॉ अरविन पंवार, डॉ. अजय सचदेवा, डॉ. प्रतिमा चौधरी, डॉ. सोनाक्षी, डॉ. धीरज गिरधर, डॉ. तनुश्री, डॉ. मीनाक्षी भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal