वर्धमान में सैकड़ों खिलाड़ियों ने जीता चैम्पियंस का खिताब

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वर्धमान हॉस्पिटल में विश्व ख्याति प्राप्त डॉ मुकेश जैन के विशेष सहयोग से चैम्पियन आँफ चैंपियन्स जेपनीज काता कॉम्पटीशन का विशाल आयोजन किया गया जिसमें पुरुष वर्ग में दिल्ली से मुख्य अतिथि हाना स्पोर्ट्स लिमिटेड के डायरेक्टर मदन कुमार पधारे। वहीं महिला वर्ग में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका अंजू अग्रवाल ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई अति विशिष्ट अतिथि में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, फिजिशियन डॉ पंकज जैन, समाजसेवी विवेक बंसल,अर्वाचीन इंटर कॉलेज के संस्थापक सतीश शर्मा, समाज सेविका डॉ संगीता गुप्ता, वीना शर्मा, अवनी शर्मा पधारे। इस विशाल काता चैम्पियनशिप कार्यक्रम के समापन समारोह में विशिष्ट आगमन होने पर सिविल जज/ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट खतौली दिव्य प्रताप सिंह निमेश द्वारा दमदार एवं शानदार प्रदर्शन करने वाले सफल खिलाड़ियों को आकर्षक पदक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को हाना स्पोर्ट्स लिमिटेड के डायरेक्टर मदन कुमार द्वारा विशेष पुरस्कार स्वरूप आकर्षक टी शर्ट्स वितरित की गई। यह विशाल चैंपियन आँफ चैंपियन्स कार्यक्रम जनपद मुज़फ्फ़रनगर के जाने माने कराटे किंग इंटरनेशनल कराटे अकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं मुख्य कराटे प्रशिक्षक सैन्साई अभिषेक शर्मा के कुशल नेतृत्व में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में आर्यपुरी स्थित वीवी मार्शल आर्ट्स अकेडमी के सैकड़ों खिलाड़ियों सहित द्वारिका सिटी ब्रांच, नई मंडी ब्रांच, गांधी कालोनी ब्रांच के जांबाज़ कराटे खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत जैपनीज तकनीक काता एवं टीम काता का ख़तरनाक एवं दमदार प्रदर्शन करते हुए दूरदराज़ से पधारे अतिथियों को आश्चर्यचकित कर दिया 5 वर्षीय छोटे बच्चों एवं लड़कियों, युवाओं का बेहतरीन जबरदस्त काता/टीम काता प्रदर्शन देखकर अतिथि भोच्चके रह गए। चैम्पियन आँफ चैंपियन्स कार्यक्रम की अपार सफलता पर वर्धमान हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ मुकेश जैन, डॉ नूतन जैन, डॉ अनुभव जैन, डॉ वन्दना जैन के आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर जिला कराटे ऐसोसिएशन आँफ मुज़फ्फ़रनगर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेन्द्र गोयल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

10वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गाजियाबाद में 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित 10वीं सुकाई कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद के सेक्टर-15 स्थित वीआर ऑडिटोरियम में शोतोरियू यूनिक कराटे एसोसिएशन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में देशभर

साइट विजिट के जरिए छात्रों ने जाना काम करने का तरीका

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से पी.आर.सी. कंस्ट्रक्शन, भोपा की एक निर्माण साइट पर शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग तथा आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।यह कार्यक्रम संस्थान

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जनपद के तहसील एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद के समस्त तहसील एवं नगरीय चार्ज क्षेत्रों में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण

ड्यूटी मे लापरवाही बरतने वाले 10 कर्मचारी नपे, ADM F ने माँगा स्पष्टीकरण, विभागीय जाँच बैठाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईओसी (इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर) कंट्रोल रूम में लगाई गई ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी कार्यालय के

सनातन धर्म महाविद्यालय में भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ तथा विकसित भारत का दिखा जज्बा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ तथा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के संयुक्त तत्वावधान में कल्चर ट्रैक का आयोजन आज बहुद्देशीय हाल में किया गया| इस कार्यक्रम में ज़िले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्रों ने प्रतिभाग किया| विद्यार्थियों ने कविता लेखन,

चौ. छोटूराम महाविद्यालय में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौ. छोटू राम महाविद्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, व्यक्तित्व, कृतित्व एवं महान दार्शनिक विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. केपी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई