मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 (MPL-2) के मैच-6 में वसुंधरा सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिस्टल बालाजी टाइटंस को 54 रनों से पराजित कर दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वसुंधरा सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। टीम की ओर से हर्षित भाटी ने 33 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि आशीष बालियान ने 29 रन और पृथ्वी ने 18 रन का योगदान दिया। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में कसी हुई कोशिश की गई, लेकिन अतिरिक्त रनों (21) ने स्कोर को मजबूत आधार दिया।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की टीम 16.2 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। टीम के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने में असफल रहे। वसुंधरा सुपर किंग्स के गेंदबाज रितिक वत्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रितिक वत्स को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। वसुंधरा सुपर किंग्स 54 रन से विजयी।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






