सावधान! आसमान से बरस रही आग, बचाव ही देगी राहत

Share :

मुजफ्फरनग। उत्तर भारत के साथ वेस्ट यूपी एवं दिल्ली एनसीआर में प्रचंड गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मानसून के आगमन में हो रही देरी के बीच मुजफ्फरनगर में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है, जबकि इस बीच 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली लू से लोग बेहाल है। ऐसे में जहां एक ओर शासन की ओर से हीट वेव और हीट स्ट्रोकसे बचाव की सलाह दी जा रही है। वहीं जरुरी काम से घरों से निकले लोगों को पूरे दिन धूल के गुबार और लू से जंग लड़ने की खातिर हर पल जुझना पड़ रहा है। इन्हीं हालातों के बीच मुख्य मार्गों पर आवागमन प्रभावित होने के साथ दोपहर के समय बाजार सूने नजर आ रहे हैं।
समूचे उत्तर भारत में मानसून की दस्तक से अभी वंचित चल रहे मौसम के बीच सोमवार रात न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार सुबह नौ बजे के बाद ही गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया। तेज धूप से लोग शाम 5 बजे तक भी बेहाल रहे। वहीं दिन के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ 42 डिग्री दर्ज किया गया। बीते कई दिनों से पारा 42 डिग्री पार रहने से लोग गर्मी से बेहाल हैं। भीषण गर्मी व लू के चलते दोपहर के समय सड़कें और बाजारों में आवागमन प्रभावित हुआ। करीब 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लू चली। इस बीच रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। लू का असर आम जनजीवन पर दिखा। शहर के प्रमुख बाजारों में दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। इस बीच शासन स्तर से जहां लोगों को गर्मी में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है, वहीं गर्मी में गहरे और चटक रंग के कपड़े न पहने जाने के साथ धूप में तंग और छोटे कपड़े नहीं पहनने और बासी भोजन का सेवन नहीं करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहनने, धूप में जाते समय छाता और चश्मे का प्रयोग करने और थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर शीतल जल, नींबू पानी, शिकंजी और नारियल पानी पीते रहने की सलाह दी है। इसके अलावा इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने, धूप में नहीं जाने देने और उन्हें बार-बार पानी पिलाते रहने के साथ बीमारी के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई