मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन की आर्य समाज मंदिर में संपन्न बैठक में किसान मुद्दों को लेकर विचार मंथन किया गया। इस दौरान किसानों की इन समस्याओं का समय रहते निदान नहीं होने की स्थिति में संगठन ने बड़े आंदोलन की शासन-प्रशासन को चेतावनी भी दी।
शनिवार को आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में किसान मजदूर संगठन की बैठक संगठन के राष्टÑीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में किसानों के कृषि ऋण माफ कराए जाने के साथ गन्ने का इस बार मूल्य 450 रुपए घोषित किए जाने और बुजुर्ग किसान व मजदूरों को 60 वर्ष के बाद 6 हजार रुपए मासिक पेंशन, निजी नलकूपों का माफ कराने और घरों पर प्रीपेड मीटर न लगाए जाने की मांग की। इसके अलावा संगठन ने बेसहारा पशुओं की उचित व्यवस्था, जिले की तहसीलों में गलत अंश निर्धारण सही कराने, शिक्षित बेरोजगारों को सरकार द्वारा नौकरी न मिलने पर 15 हजार रुपए मासिक भत्ता और सभी किसानों और मजदूरों का जनपद मेें आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की मांग की।

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल






