पीडीए की मजबूत ताकत से जीतेंगे मीरांपुर चुनाव: कादिर

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विधानसभा उप चुनाव में सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा पुत्रवधु पूर्व सांसद कादिर राणा की चुनावी तैयारी के बीच सपा कार्यालय पर संपन्न बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कादिर राणा की पुत्रवधू सुम्बुल राणा को प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व सांसद कादिर राणा का भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व आवास पर मीरांपुर क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर उनका स्वागत करते हुए बधाई दी।
पूर्व सांसद कादिर राणा ने कहा कि समाजवादी पार्टी तथा गठबंधन में शामिल दलों के सभी कार्यकर्ता मीरांपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के लिए पूरी तरह एकजुट हैं तथा समाजवादी पार्टी में हर जाति वर्ग के कार्यकर्ताओं तथा पीडीए की मजबूत ताकत से पार्टी प्रत्याशी सुम्बुल राणा भारी मतों से चुनाव जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में भाईचारा व विकास करना प्रत्याशी सुम्बुल राणा की अब पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पीडीए की मजबूत ताकत भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ है।
इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र व सभी समाजों में चुनावी कमान संभालने के आह्वान के साथ कहा कि मीरांपुर उप चुनाव में पार्टी की जीत प्रदेश में भाईचारे को मजबूत करने के साथ संविधान व आरक्षण बचाने की भी जीत होगी। समाजवादी पार्टी के नूरपुर से विधायक राम अवतार सैनी ने कहा कि भाजपा ने अपनी सरकार में नफरत को बढ़ाने के अलावा कुछ नही दिया मीरापुर चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी की जीत नफरत के खिलाफ भाईचारे को मजबूती देगी। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, महेश बंसल, श्यामलाल बच्ची सैनी, सत्येंद्र सैनी, विनय पाल सिंह पाल, मौलाना नजर मौहम्मद, स. देवेंद्र सिंह खालसा, वसी अंसारी एड. ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई