मुजफ्फरनगर। नगर के प्रकाश चौक पर स्थित सर्विसेज क्लब में डॉ. सुरेंद्र प्रकाश मैमोरियल अंतर्राष्ट्रीय- 400 पॉइंट टेनिस टूर्नामेंट का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। इस बीच पहले दिन यहां पहुंचे देश-विदेश से आए खिलाड़ियों ने सर्विसेज क्लब के ग्रास कोर्ट पर अपने-अपने मैच खेल कर धमाल मचाया। टूर्नामेंट में फ्रांस के मिजॉन जूलियन और जापान के इनॉए कैनजी ने 6-0 6-0 व 6-16-3 से अपने मैच जीत कर दूसरे राउंड में जगह बनाई। इस बीच खिलाड़ियों ने ग्रास कोर्ट का आनंद लेते हुए इस टूर्नामेंट के आयोजकों द्वारा की व्यवस्था की प्रशंसा की।
प्रथम दिन खेले गए मैचों में बब्बर अभिषेक ने कुमार अजय को 6-0 6-0, डॉ. सुजीत कुमार ने संजम डिलांन को 7-5 7-5, शालीन भट्ट ने अंकुर सिंह को 6-0 6-0, शिव मोहन शर्मा ने विनीत भाटिया को एक से 6-2 1-6 12-10, राज दत्त ने जोगेंद्र सिंह को 6-3 6-1 और गौतम अभिषेक ने गुरु सिमरन सिंह भुल्लर को 6-2, 6-2 से पराजित किया। इसके अलावा पवन सूर्य ने राठौर निगम को 6-3, 6-3, अमिताभ सिंह ने आलोक गोयल को 6-1, 6-0, योगेश कोहली ने मनीष कुमार राय को 6-0, 6-0, पवन कपूर ने मनीष को 6-1, 6-0, अवनीश चंद्र रस्तोगी ने केसर सिंह नेगी को 6-1, 6-1, कमरुद्दीन खान ने मनीष शर्मा को 6-3, 6-4, फरीद उस्मानी ने पंकज अहलावत को 6-1, 6-0, तनुज शर्मा ने वर्चस्व तिवारी को 6-0, 6-0 और ऋषि शर्मा ने आदर्शवीर सिंह को 6-1, 6-0 से हराकर मैच जीतने के साथ ही इस टूर्नामेंट में जगह बनाने का काम किया।






