मीरांपुर में दूसरे दिन भी नहीं हुआ कोई नामांकन

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के सजे राजनीतिक ग्राउंड में अभी अखाड़े में उतरने की रणभेरी के बावजूद कोई भी दिग्गज इस मुकाबले की दावेदारी को लेकर सामने नहीं आया। ऐसे में थ्री लेयर सुरक्षा के बीच दूसरे दिन कलेक्ट्रेट परिसर में अफसरों के समक्ष नामांकन को किसी भी दावेदार ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया। हालांकि इन दो दिनों में 35 लोगों ने विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए अपनी तैयारियों के मद्देनजर रिटर्निंग आॅफिसर से पर्चे खरीदे हैं।
मीरांपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 13 नवम्बर में होने जा रहा है। इसके लिए अधिसूचना के साथ जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। बीते 18 अक्टूबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के बीच शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी किसी दावेदार ने नामांकन पत्र यहां दाखिल नहीं किया। रिटर्निंग आॅफिसर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने बताया कि जिले में शुरू उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के बीच शनिवार को दूसरे दिन कोई नामांकन नहीं हो पाया। आज निर्धारित समयावधि में 11 लोगों ने नामांकन स्थल पहुंचकर नामांकन पत्र प्राप्त किए हैं। जिला मुख्यालय पर शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के बीच शनिवार को मुख्य रूप से सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा पत्नी शाह मौहम्मद निवासी सूजडू के नाम से नामांकन पत्र लिया गया। इसके अतिरिक्त छोटे दलों व निर्दल प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए हैं। अन्य दावेदारों की इस सूची में मानवेन्द्र चौधरी, मौ. फैसल, मौ. याकूब, जाहिर हुसैन, राजेन्द्र कुमार, माधवराम, रजनीश कुमार, जितेन्द्र कुमार, राजेश कुमारी आदि ने भी चुनाव में दावेदारी करने का मन बनाते हुए नामांकन पत्र प्राप्त किया है। रिटर्निंग आॅफिसर ने बताया कि यह नामांकन पत्र नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन 24 नामांकन पत्र लिए गये थे। दो दिनों में 35 नामांकन पत्र उनसे चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के द्वारा प्राप्त किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को अवकाश के कारण नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी। सोमवार को फिर प्रात: 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई