मुजफ्फरनगर। जनपद के वरिष्ठ छायाकार पत्रकार नीरज त्यागी का बुधवार सुबह गांव गादला स्थित आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। गमगीन माहौल में उनका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जनपद के कई प्रमुख समाचार पत्रों में छायाकार पत्रकार के रूप में अपनी सेवा प्रदान करने वाले नीरज त्यागी मूल रूप से भोपा क्षेत्र के गांव गादला के निवासी थे। वो बीते काफी दिनों से बीमार थे। इस कारण वो ज्यादातर अब परिवार के बीच ही रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह नीरज को अचानक ही दर्द की शिकायत हुई। इससे पहले कि चिकित्सकों की मदद ली जाए, सवेरे करीब पांच बजे घर पर ही उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में कोहराम है और ग्रामीणों के साथ पत्रकारिता जगत में कार्यरत उनके साथियों ने भी गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। गांव के श्मशान घाट में नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र आर्यन ने चिता को मुखाग्नि दी। फ्रेंड्स रिपोर्टर परिवार नीरज त्यागी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है और प्रभु से प्रार्थना करता है कि परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।

वर्धमान में सैकड़ों खिलाड़ियों ने जीता चैम्पियंस का खिताब
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वर्धमान हॉस्पिटल में विश्व ख्याति प्राप्त डॉ मुकेश जैन के विशेष सहयोग से चैम्पियन आँफ चैंपियन्स जेपनीज काता कॉम्पटीशन का विशाल आयोजन किया गया जिसमें पुरुष वर्ग में दिल्ली से मुख्य अतिथि हाना स्पोर्ट्स लिमिटेड के डायरेक्टर मदन कुमार पधारे। वहीं महिला वर्ग में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका अंजू अग्रवाल ने मुख्य अतिथि






