किसानों के शक्ति प्रदर्शन के आगे धराशायी हुए पुलिस के तमाम इंतजाम

Share :

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाने में किसानों व भाकियू कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूर्व घोषित कार्यक्रम के बीच बुधवार को कलेक्ट्रेट को घेरा गया। किसानों के साथ कार्यकर्ताओं के सम्मान की खातिर भाकियू तोमर गुट के आह्वान पर बुलाई महापंचायत में भाकियू ने मुख्यालय पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में डेरा जमा लिया। इस बीच कलेक्ट्रेट में भट्टी चढ़ाने के साथ दूरदराज से आए कार्यकर्ताओं के लिए यहां ताहरी का प्रबंध किया गया।
गौरतलब है कि नई मंडी थाने में धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों पर हुए लाठी चार्ज समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए किसान संगठन ने कलेक्ट्रेट में महापंचायत के बूते जहां एक ओर जिला प्रशासन को अपनी ताकत का अहसास करा दिया, वहीं देर सायं एक सिपाही को सस्पेंड किए जाने के साथ अन्य के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। धरना समाप्त करते हुए भाकियू नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर एक सप्ताह में कार्रवाई न की गई तो अब 10 जुलाई को रामपुर तिराहे पर किसान रास्ता जाम करते हुए बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

बुधवार को भाकियू के तय कार्यक्रम के बीच पहले से तय पुलिस कार्यालय को बदलते हुए कलेक्ट्रेट को चुना गया था, जहां किसानों को कलेक्ट्रेट में जाने से रोकने के किए पुलिस प्रशासन के प्रयास उस वक्त धराशायी हो गए, जब वाहनों के साथ में उग्र तेवरों और भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने पुलिस की भारी नाकाबंदी को भी बेअसर साबित कर दिया। इस बीच प्रकाश चौक पर ट्रैक्टर-ट्राली के साथ डीएम कार्यालय में जाने को लेकर इस बीच सिविल लाइन थाना प्रभारी से भाकियू नेताओं और किसानों की वहां तीखी झड़प हो गई थी, वहीं पुलिस की ओर से लगाए बैरिकेड्स को हटाकर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में पहुंचने में सफल रहे।
बीते माह 19 जून को अपनी मांगों के समर्थन में मंडी कोतवाली में शांतिपूर्ण धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज के विरोध में बुलाई महापंचायत अपने मकसद में उस वक्त सफल साबित हुई, जब यहां किए पुलिस के तमाम इंतजामों को धता बताते हुए कार्यकर्ताओं ने कचहरी में वाहनों के साथ जबरन प्रवेश किया। कलेक्ट्रेट में संपन्न महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि नई मंडी थाने में चल रहे संगठन के शांतिपूर्ण आंदोलन पर जिस तरह से पुलिस ने योजनाबद्ध रूप से लाठीचार्ज किया, वह लोकतंत्र की हत्या है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को किसान समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यह चेतावनी है कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो संगठन अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान में बड़ा निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगा। इस बीच ज्ञापन के माध्यम से दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने और नई मंडी कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग की। जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ एक पंचायत नहीं, बल्कि आर-पार की लड़ाई का बिगुल है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्णय पर महापंचायत स्थल अचानक बदला गया।
बुधवार में भाकियू की ओर से आयोजित महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौराहों शिवचौक, महावीर चौक, झांसी रानी चौक, कचहरी गेट, प्रकाश चौक पर भारी फोर्स की तैनाती किए जाने के साथ सघन बैरिकेडिंग कर रखी थी। ऐसे में कलेक्ट्रेट के सदर बाजार वाले मुख्य गेट पर तो दो तरफा बैरिकेडिंग कर दोपहिया वाहनों का प्रवेश रोका गया था। वहीं प्रकाश चौक की ओर बैरिकेडिंग के साथ सिविल लाइन प्रभारी स्वयं मौके पर मौजूद थे, लेकिन जब किसानों का दस्ता वाहनों के साथ यहां पहुंचा तो पुलिस के तमाम इंतजाम धराशायी होते दिखाई दिए। ऐसे में किसानों को कलेक्ट्रेट या एसएसपी कार्यालय पहुंचने तक रोकने के लिए शहर में नाकाबंदी की गई थी। शिवचौक पर खुद सीओ सिटी राजू कुमार साव भारी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। इस दौरान मुख्य रूप से महापंचायत में अंकित गुर्जर, पवन त्यागी, अजय त्यागी, हनी चौधरी, चंदन त्यागी और मोहित लाटियान आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। महापंचायत में उत्तराखंड के अलावा जनपद मुजफ्फरनगर समेत सहारनपुर, मेरठ, शामली, बिजनौर सहित विभिन्न जनपदों सैकड़ों किसानों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई