कालाबाजारी को जा रहे यूरिया के 60 बैग पकड़े, प्रभारी किया सस्पेंड

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में उर्वरक की चल रही किल्लत के बीच जिला कृषि रक्षा अधिकारी की सक्रियता के बीच में कालाबाजारी को जा रहे यूरिया के 60 बैग पिकअप समेत पकड़े गये। पकड़े जाने पर उक्त पिकअप चालक द्वारा अफसरों को कोई भी संतुिष्ट जनक जवाब नहीं दे पाया। इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर एआर कॉपरेटिव भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद हुई जांच पड़ताल में स्पष्ट हुआ कि उक्त यूरिया के बैग सिखेड़ा सहकारी समिति से आ रहे थे। इस मामले में एआर कॉपरेटिव ने तत्काल ही गोदाम प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। उधर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने इस मामले की रिपोर्ट डीएम को दी। डीएम उमेश मिश्रा ने मामले में दोषियों पर कार्रवाई करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया को सूचना मिली थी कि सिखेड़ा बाईपास पर एक मैक्स पिकअप गाड़ी में यूरिया के बैग जा रहे हंै। सूचना मिलने पर कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया, वरिष्ठ सहायक देवेन्द्र चौधरी, चतुर्थ श्रेणी कर्मी धन प्रकाश व जीप चालक अरविन्द कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मैक्स पिकअप गाड़ी को रोक लिया, जिसमें विभागीय टीम को 60 बैग यूरिया कृभको ब्रांड के रखे मिले। पकड़े गए ड्राईवर ने बताया कि उक्त यूरिया उर्वरक वह सहकारी क्रय विक्रय समिति, उप केन्द्र सिखेड़ा से ला रहा है। ड्राईवर द्वारा अपना नाम खालिद निवासी सुजडू बताया, जबकि उसके पास मिले आधार कार्ड पर मौ. आरिफ नाम अंकित था। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने ड्राईवर से पूछा कि उक्त यूरिया उर्वरक किसके लिए क्रय करके ले जा रहा है, तो ड्राईवर द्वारा कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। यूरिया उर्वरक क्रय करने और परिवहन करने के कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चालक को लेकर टीम उक्त सहकारी समिति गोदाम पर पहुंची, लेकिन जब तक उप केन्द्र प्रभारी राजुल चौहान उर्वरक बिक्री केन्द्र को बन्द करके फरार हो गया। उधर, जानकारी मिलने पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता सुनील कुमार व अपर जिला सहकारी अधिकारी सहकारिता शोभाराम और कृभको प्रतिनिधि रोहित यादव के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में यूरिया बैग से भरी गाड़ी सुपुर्द की गई। वहीं गोदाम प्रभारी राजुल चौहान को सस्पेंड कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

इन्होंने कहा-
जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि यूरिया के बैग कालाबाजारी के लिए एक पिकअप में कहीं जा रहे थे। इस मामले में मौके पर पहुंच यूरिया समेत वाहन को पकड़ लिया गया। एआर कॉपरेटिव ने गोदाम प्रभारी राजुल चौहान को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में डीएम की स्वीकृति मिल गई है। अब दोषियों पर थाना सिखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई