रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन कर पैदल मार्च निकालकर नगर निगम पहुंचकर आयुक्त के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया धरने प्रदर्शन के माध्यम से उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा निर्गत किए सभी लाइसेंस धारक रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स को उचित जगह चयनित कर स्वरोजगार करने की अनुमति की मांग को जोरदार तरीके से प्रमुखता से उठाया।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा वर्ष 2012 में नगर निगम क्षेत्र में 15 वेंडिंग जोन जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन ने संयुक्त रूप से चिन्तित किए हुए हैं चिन्तित किए गए सभी वेंडिंग जोन में नगर निगम द्वारा पंजीकृत वर्ष 2018 के सभी लाइसेंस धारक लघु व्यापारियों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित व स्थापित किया जाना चाहिए वहीं उनका सामान जब्त कर उनके कारोबारी स्थान से हटाया जाना प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड शासन नगरीय फेरी नीति नियमावली राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजनाओं का घोर उल्लंघन किया जा रहा है जोकि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा शीघ्र ही नगर निगम प्रशासन द्वारा फेरी समिति की बैठक बुलाकर रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनकी खुली चर्चा के साथ राज्य सरकार के संरक्षण में स्व रोजगार के अवसर दिया जाना न्याय पूर्ण होगा उन्होंने कहा कि २ दिन के अंदर यदि लघु व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न नगर निगम प्रशासन द्वारा नहीं बंद किया गया तो आगामी २ मई से अनिश्चितकालीन धरने प्रदर्शन कर रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों की न्याय संगत मांगों को दोहराया जाएगा।
रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में धरना देकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते प्रदर्शन कार्यों में राजकुमार, कमल सिंह, विजय गुप्ता, फूल सिंह, ओम प्रकाश भाटिया, मोहनलाल, ओमप्रकाश, कल्याण, वीरेंद्र कुमार, चंदन दास, नीतीश अग्रवाल, कपिल सिंह, सुबोध गुप्ता, कुंदन कश्यप, शुभम सैनी, राजू जैन, भोला यादव, चंदन रावत, किशन लाल, हरिकिशन, माया देवी, कामिनी मिश्रा, सीमा, मंजू, पुष्पा दास, गुड्डी देवी, इंदिरा देवी, आशा कश्यप आदि सैकड़ों की संख्या में लघु व्यापारी शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal