मुजफ्फरनगर। महिला चिकित्सालय में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भव्य वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप रहीं, जिन्होंने जन्म लेने वाले सभी बच्चों को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस दौरान अस्पताल परिसर में उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि जुलाई माह में प्रदेश में आयोजित हो रहे वन महोत्सव के अंतर्गत यह अभियान हीटवेव से ग्रीनवेव की दिशा में सार्थक प्रयास है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 1 से 8 जुलाई तक जन्म लेने वाले नवजात को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट दिया जा रहा है और इन बच्चों की माताओं को एक पौधा भेंट किया जा रहा है, ताकि नवजात बच्चों की तरह पौधों की देखभाल की जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए नवजात शिशुओं व माताओं को इससे जोड़ा गया है। इस बार प्रदेश में कुल 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्ष 2017 से 2024 के बीच यूपी में 204.92 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और हरित आवरण में 3 लाख एकड़ की ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। कार्यक्रम में अतिथियों व जिला अस्पताल कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आभा आत्रे, क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य सोनकर, डीएचओ डॉ. रचना सिंह एवं वन दरोगा दीपांजलि समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






