खुले वाहन में कूड़ा ले जाने पर वाहन चालक को नोटिस, रोका वेतन

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर चेयरपर्सन के आदेशों की अवहेलना मामले में खुले में ट्राली में कूड़ा ले जाने वाले ट्रैक्टर चालक को पालिका प्रशासन ने नोटिस जारी कर, जवाब मांगने के साथ वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पालिका ने कार्यवाही की है।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बोर्ड सभासदों की ओर से दर्ज आपत्ति पर आदेश दिए थे कि शहरी क्षेत्र में कूड़ा वाहनों को तिरपाल से ढककर ले जाया जाये, खुले में कूड़ा ले जाने पर कड़ी कार्यवाही होगी। चेयरपर्सन के निर्देशों के बीच पालिका के कूड़ा वाहनों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तिरपाल प्रदान कर दी थी। इसी कड़ी में सफाई के लिए काम कर रही कंपनी पर भी खुले में कूड़ा ले जाने पर 28 हजार रुपये का जुर्माना पालिका ईओ ने पूर्व में लगाया था।
अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद में पालिका ट्रैक्टर चालक द्वारा खुली ट्राली में कूड़ा ले जाने का संज्ञान लेते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने उक्त ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्यवाही की है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में पालिका के स्थाई वाहन चालक पाल्ला ट्रैक्टर ट्राली में कूड़ा ले जाता दिखाई दे रहा है। लबालब भरे हुए कूड़ा वाहन को ढकने के लिए अपने स्तर से तिरपाल दिए जाने के बावजूद कूड़ा ढका नहीं मिलने पर इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए चेयरपर्सन के आदेश पर चालक को नोटिस जारी करते हुए 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है, साथ ही वेतन आहरण पर भी रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि चालक ने पूछताछ में कहा कि उसे आवंटित की गई तिरपाल कुत्तों ने फाड़ क्षतिग्रस्त कर दी थी, जिस कारण कूड़े को बिना ढके ले जाने के लिए विवश हो पड़ा था। डॉ. अतुल ने कहा कि शहरी क्षेत्र में कोई भी वाहन खुले में कूड़ा नहीं ले जाए, इसके लिए सभी वाहनों के चालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही करने वालों पर गंभीर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि जवाब नहीं दिये जाने पर चालक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई