लीगेसी वेस्ट निस्तारण बना पालिका की मुसीबतों का सबब

Share :

मुजफ्फरनगर। लीगेसी वेस्ट का निस्तारण न होने के मामले मे एनजीटी में मुकदमा झेल रहे पालिका प्रशासन का सिरदर्द बढ़ गया है। इस प्रकरण में एनजीटी आदेशों का अनुपालन न कराने को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नगरपालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। पूर्व नोटिस पर भी रिपोर्ट नहीं भेजने को लेकर बोर्ड ने कड़ी नाराजगी जताई तो पालिका पर रिकवरी का संकट बढ़ गया है। मामले में एनजीटी में 3 जुलाई को पालिका प्रशासन को जवाब दाखिल करना है।
नगरपालिका परिषद् के अधीन शहर के मौ. किदवईनगर स्थित एटूजेड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के बंद होने से प्लांट में लाखों मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट का निस्तारण पालिका प्रशासन के लिए टेढी खीर बना है। लीगेसी वेस्ट का निस्तारण न होने से एनजीटी की नाराजगी के बीच रिकवरी की तलवार भी लटकी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पालिका को जारी नोटिस में आदेशों की अवहेलना करने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी तक दी गई है। इसमें बोर्ड ने मार्च माह में जारी नोटिस का कोई जवाब न देने व इसके लिए रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराने को लेकर पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। हालांकि नगरपालिका ने लीगेसी वेस्ट के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। इसे लेकर फराह खां ने विभिन्न बिन्दुओं पर एनजीटी में वाद दायर किया। एनजीटी द्वारा फराह खां की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगरपालिका परिषद् से जवाब मांगा। करीब 5.5 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट का निस्तारण न होने पर एनजीटी ने आपत्ति जताई, तो शहर में 15 स्थलों पर बने डलावघरों को नियम के खिलाफ होने की शिकायत पर भी जवाब देने को कहा। इसके लिए मार्च में एनजीटी में सुनवाई के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ईओ को नोटिस जारी किया था। ईओ ने इस नोटिस के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी को लीगेसी वेस्ट व डलावघरों को हटाने के लिए चल रही प्रगति रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एनजीटी को भेजने के निर्देश दिये गये थे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने रिपोर्ट तैयार कराते हुए ईओ के समक्ष प्रस्तुत भी की, लेकिन ये रिपोर्ट फाइलों में दबाकर रख ली गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से फिर से कड़ी नाराजगी के साथ दूसरा नोटिस भेजा तो पालिका प्रशासन की आंखे खुली। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने इस मामले में रिपोर्ट भेजने में हुई लापरवाही को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फटकार लगाने के साथ उन्हें तत्काल ही प्रगति रिपोर्ट भेजने तथा मामले से जुड़े तमाम दस्तावेज एनजीटी में आगामी 3 जुलाई को होने वाली सुनवाई के लिए पालिका के अधिवक्ता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कड़ी चेतावनी दी कि यदि मामले में एनजीटी की ओर से पालिका के खिलाफ रिकवरी नोटिस जारी किया जाता है तो जुर्माना राशि जो भी होगी उनके वेतन से ही कटौती कराई जायेगी।

  1. इन्होंने कहा-
    ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि लीगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए अब शासन से मदद मांगने की तैयारी की है। लीगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए नीदरलैंड की कंपनी द्वारा पालिका को प्रस्ताव दिया है, लेकिन इसके शुरू होने में समय लग सकता है। ऐसे में लीगेसी वेस्ट के लिए शासन की जो भी नीति है, उसके अनुसार शासन से मदद मांग रहे है। उन्होंने पालिका नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए तैयारी के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई