हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर चुके हैं। 60 वर्षीय नागराज गौड़ा ने बताया कि कन्याकुमारी से लेकर दिल्ली, गुजरात, वेस्ट बंगाल, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री यमुनोत्री, द्वारिका, कच्छ तक की यात्रा में 6 प्रदेशों के मुख्यमंत्री से उनकी भेंट वार्ता हुई है। फिल्म जगत के अभिनेताओं, राजनीतिज्ञों, समाजसेवीयों से भी उनकी मुहिम का समर्थन करते हुए उन्हें सम्मानित किया है। उन्होंने बताया कि 6 वर्ष पहले कर्नाटक से देश की यात्रा की शुरूआत की थी। 50 से 70 किलोमीटर की यात्रा 1 दिन में पूरी करते हैं। नागराज गौड़ ने बताया कि वे जहां जाते हैं उन्हें भरपूर प्यार मिलता है। नागराज गोड़ा ने कहा कि विश्व में शांति हो, देश तरक्की करे। लेकिन इसके साथ ही लोगों को साइकिल के महत्व को भी समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण सरंक्षण में सभी की सहभागिता जरूरी है।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.






