मुजफ्फरनगर। सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार सैनी ने कहा कि अधिकारों के लिए समाज को जागृत होना होगा। गांधी कॉलोनी में राजेंद्र कुमार सैनी के आवास पर आयोजित बैठक में नरेश कुमार सैनी ने कहा कि सामाजिक जागरूकता के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता। किसी भी राजनीतिक दल का पिछलग्गू हुए बिना जो राजनीति में बराबर की भागीदारी दे उसके साथ आए। सामाजिक एकजुटता के बिना हम अपने अधिकार प्राप्त नहीं कर सकते। राष्ट्रीय सैनी सभा की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर विचार किया गया। बैठक में लोनी के जय भगवान सैनी, शामली के प्रवीण सैनी, राजेंद्र सैनी, बृजबंधु सैनी एडवोकेट, सचिन कुमार सैनी, डॉ राजबल सैनी, अशोक सैनी, सुनील कुमार सैनी, जनेश्वर सैनी, सुभाष सैनी, राजेश सैनी, तेजपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा






