काऊ सेंचुरी में जुटे आधा दर्जन मोदी-योगी सरकार के मंत्री

Share :

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पूर्व केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान की पहल पर जनपद मुजफ्फरनगर में काऊ सेंचुरी के रूप में निराश्रित गोवंशीय पशुओं को आश्रय देने का जो संस्थान बनवाया है वह पूरे देश में अपने आप में पहला एवं अनूठा भी है। प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गौ अभ्यारण्य को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में जो कार्य किए जा रहे हैं वास्तव में वह अपने आप में अनुकरणीय हैं। मंगलवार को दोनों मंत्रियों ने तुगलकपुर कम्हेड़ा में 42 एकड़ में 63 करोड़ की लागत से निर्मित गौ अभ्यारण्य का लोकार्पण करने के साथ करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कृत्रिम गर्भाधान केंद्र एवं कृषक प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किया।
जिले के पुरकाजी ब्लॉक के तुगलकपुर कम्हेड़ा में श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सरकार में पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, मीरांपुर विधायक मिथलेश पाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, मंडलायुक्त अटल कुमार राय, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान एवं संचालन विपुल भटनागर द्वारा किया गया। काऊ सेंचुरी परिसर में संपन्न कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. संजीव बालियान ने अपने संबोधन में काऊ सेंचुरी गौ अभ्यारण संचालन के लिए बनी श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति के अध्यक्ष कुशपुरी, मुख्य ट्रस्टी राकेश बिंदल, सतीश गोयल एवं भीम कंसल समेत कार्यकारिणी के पहले 31 सदस्यों एवं वर्तमान में 65 ट्रस्टियों, आजीवन सदस्यों एवं इससे जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस दौरान मुख्य रूप से श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति के सचिव विपुल भटनागर, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुच्छल, उपाध्यक्ष दिनेश मोहन, संयुक्त सचिव शिशुकान्त गर्ग, संयुक्त कोषाध्यक्ष अंकित संगल, जनसंपर्क अधिकारी अरविन्द भारद्वाज, उद्यमी राकेश बिंदल, रघुराज गर्ग, संजीव जैन, पंकज जैन, शिव चरण दास गर्ग, रोहित सिंघल, अमित चौधरी, सुमित रोहल, पीयूष अग्रवाल, अमित गर्ग, रजत राठी, सतीश चंद्र गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल, विकास कन्नू, उमेश गोयल आदि का भी धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रगति कुमार, वेद प्रकाश मंगल, विनय कुच्छल, सुभाष गर्ग, अभिनव अग्रवाल, नरेंद्र गोयल, सुशील अग्रवाल, उपेंद्र कुमार बंसल, सतीश गर्ग, अवनीश तायल आदि के सहयोग को भी स्मरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से स्वमी कर्मवीर जी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा, गीता जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, संजय मित्तल, रूपेन्द्र सैनी, देवव्रत त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, श्रीराम गु्रप चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, डॉ. पुरुषोत्तम, अचिंत मित्तल, सचिन राणा, निरंकार स्वरूप, एसडी पब्लिक स्कूल के आकाश कुमार, महेश जिंदल, सौरभ गोयल, मनोज बाटला, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान समेत जिले के अधिकांश ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, गन्ना सोसाइटी सदस्य, सभासद, मंडल अध्यक्ष, एनडीडीबी एवं इंडसइंड बैंक से जुड़े पदाधिकारी एवं हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal