चाट बाजार के व्यापारियों की पालिका ईओ से बनी सहमति, सांई धाम पर सजेगा बाजार

Share :

मुजफ्फरनगर। टाउनहाल के बाहर चाट बाजार को खत्म किए जाने को लेकर पालिका प्रशासन के साथ वेंडरों का बीते एक पखवाड़े से चल रहा विवाद गुरूवार को ईओ की सार्थक पहल के बाद समाप्त हो गया। ऐसे में वेंडरों ने जहां एक ओर अपना बेमियादी धरना समाप्त कर दिया, वहीं पालिका के साथ बनी सहमति पर साईंधाम मंदिर के सामने पालिका की जगह में चाट बाजार शिफ्ट करने को सहमत हो गए। नगर मजिस्ट्रेट व पालिका ईओ ने सहमति बनने के बाद चयनित स्थान पर तमाम व्यवस्थाएं बनाने के लिए त्वरित गति से कार्य शुरू करा दिया है। एक मई से चाट के चटोरों का चाट बाजार तैयार हो जाएगा।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र के सौंदर्यकरण को लेकर शुरू कवायदों के बीच टाउनहाल के बाहर गेट नंबर एक से गेट तीन तक मुख्य मार्ग पर लगने वाला चाट बाजार वित्तीय वर्ष से समाप्त कर दिया था। इसके विरोध में यहां ठिया लगाने वाले वेंडरों ने बेमियादी आंदोलन शुरू करते हुए रोजगार छीनने के आरोप लगाकर चाट बाजार टाउनहाल पर ही शुरू करने की मांग की। बीते दिनों ये लोग डीएम उमेश मिश्रा से भी मिले, उस बैठक में टाउनहाल पर चाट बाजार को न लगने देने की स्पष्ट बात डीएम ने कही थी और वेंडरों को उनकी पसंद का दूसरी स्थान उपलब्ध कराने के साथ वहां पर व्यवस्था बनवाने का वादा भी किया था। इसके लिए एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह वेंडरों को विकल्प के लिए मनाने के प्रयासों में जुटे थे। इसके लिए वेंडरों को ईओ ने चार स्थानों का भ्रमण कराकर अपनी पसंद की जगह चुनने का अवसर दिया था, इनमें जानसठ रोड व गांधी कॉलोनी मार्ग ओवर ब्रिज के नीचे, साईंधाम मंदिर व कम्पनी बाग मेरठ रोड के स्थान दिए थे। गुरूवार में चाट बाजार के वेंडरों ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से वार्ता करने के बाद रेलवे स्टेशन के गेट नम्बर दो पर पार्किंग वाली जगह देने का आग्रह किया, जिसे ईओ ने इंकार करते हुए वेंडरों से कम्पनी बाग और साईंधाम वाली स्थान के विकल्प को चुनने के साथ भ्रमण करने की बात कही। बाद में नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने वेंडरों को दोनों स्थानों का भ्रमण कराया तो वेंडरों ने साईंधाम पर ही जगह लेने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि साईंधाम के पास पर्याप्त स्थान है, जहां चाट बाजार लगवाया जायेगा। इसके लिए सहमति के साथ ही वेंडरों ने अपना बेमियादी धरना समाप्त कर दिया। पालिका ने मौके पर टीम लगाकर सफाई कार्य प्रारम्भ करा दिया है। यहां पर टीन शेड लगाने के साथ ही पेयजल, पथ प्रकाश की व्यवस्था पालिका कराने जा रही है। इसके लिए जेई को निर्देशित कर दिया है। एक मई से नया चाट बाजार अपने वजूद में आ जायेगा। टाउन हाल पर 34 लोग ठिये लगाकर रोजगार कर रहे थे, इनमें से यहां पर 24 वेंडरों को जो चाट आदि के ठेले लगाने का कार्य कर रहे थे, उन्हें स्थान दिया जायेगा। यहां पर फल, कपड़े और बर्तन आदि के ठिये लगाने वालों को स्थान नहीं मिलेगा। यह केवल चाट बाजार के रूप में ही विकसित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई