चाट बाजार में नहीं बनी बात, अनिश्चितकालीन धरना रहेगा जारी

Share :

मुजफ्फरनगर। टाउनहाल के बाहर पूर्व में बंद कराया चाट बाजार का प्रकरण समाधान से अभी कोसों दूर दिखाई दे रहा है। हालांकि इस समस्या के निदान की खातिर डीएम दरबार में पहुंचे वेंडरों को उस वक्त मायूसी हाथ लगी, जब मंगलवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने इस बाजार के वेंडरों के साथ मुलाकात करते हुए उनकी समस्या को सुनने के बाद भाकियू और हिंदूवादी संगठनों के नेताओं के साथ पहुंचे वेंडरों को डीएम ने दो टूक जवाब दे दिया कि टाउनहाल के बाहर चाट बाजार फिर से लगने नहीं दिया जायेगा। हालांकि उनहोंने विकल्प देते हुए शहर में अपनी पसंद की जगह को तलाशने के बाद वहां तमाम व्यवस्था स्वयं कराकर देने का पूर्ण आश्वासन दिया।
बीते 7 दिन से टाउनहाल के बाहर मुख्य मार्ग पर चाट बाजार के स्थान पर अपना ठेला, ठिया लगाकर रोजी रोटी कमाने वाले वेंडर धरनारत हैं। नगरपालिका ने सौन्दर्यकरण कराने के नाम पर टाउनहाल का यह चाट बाजार समाप्त कर दिया है। इसको लेकर भाकियू, शिवसेना और क्रांतिसेना के साथ पालिका सभासदों का समर्थन भी चाट बाजार संघ को मिला है। डीएम ने इनकी समस्या का समाधान तलाशने के लिए मंगलवार को वार्ता बुलाई। इस बैठक में भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, शिवसेना नेता शरद कपूर, क्रांतिसेना के देवेन्द्र चौहान के साथ चाट बाजार के वेंडर कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम उमेश मिश्रा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा ने दो टूक कह दिया कि टाउनहाल के बाहर चाट बाजार जो हट चुका है, उसे पुन: नहीं लगाया जायेगा। वहां चाट बाजार के नाम पर अतिक्रमण के साथ ही दूसरी समस्या पैदा हो रही थी। डीएम ने कहा कि प्रशासन किसी भी दुकानदार का अहित नहीं होने देगा। शहर में कई स्थान हैं, जहां चाट बाजार को स्थानांतरित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दो दिन तक वो एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ ऐसे वैकल्पिक स्थानों पर जाकर भ्रमण करें और संभावना तलाश करें। इसके बाद फिर से बैठक करके समाधान तलाशा जायेगा। इस दौरान वार्ता में मुख्य रूप से एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई