कीटनाशी केमिकल फैक्ट्री में हुई छापेमारी, मिली गड़बड़ी

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में मिल रही तमाम शिकायतों के बीच में जिले का कृषि विभाग सक्रिय होता दिखाई देने लगा है। उवर्रक, कीटनाशी व दुकानों से अवैध वसूली में हुई फजीहतों के बीच सोमवार को जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने वरिष्ठ लिपिक राहुल चौधरी के साथ रुड़की रोड स्थित फार्म केमिकल्स कीटनाशी फैक्ट्री में छापेमारी की। फैक्ट्री परिसर में इस बीच टीम को नकली पदार्थ के करीब 150 कट्टे और कुछ पैकिट रखे हुए मिले। ऐसे में मौके पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार को बुलाया गया। मौके पर पकड़े गए नकली पदार्थ से नमूने लेते हुए उसे सील करने की कार्रवाई की। वहीं अफसरों ने बिक्री पर रोक लगाते हुए फार्म केमिकल कीटनाशी फैक्ट्री को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। कृषि विभाग की टीम ने उक्त रिपोर्ट डीएम को दी है। अब मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
जनपद में कृषि विभाग के द्वारा किए तमाम दावों के बीच नकली कीटनाशी और खाद आदि बनाने का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकारियों को मिल रही शिकायतों के बीच सोमवार को डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए। इसके साथ सोमवार को जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने वरिष्ठ लिपिक राहुल चौधरी के साथ नगर के रुड़की रोड, बाईपास के पास सिलाजुड्डी रोड और रामपुर तिराहा आदि कई स्थानों पर चल रही फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। कृषि विभाग टीम की छापेमारी के दौरान कुछ फैक्ट्री बंद पायी गई। इस बीच उन्हें रुड़की रोड फार्म केमिकल्स कीटनाशी फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान नकली पदार्थ रखा मिला। उक्त फैक्ट्री के पास पेस्टीसाइड का लाइसेंस है और फैक्ट्री परिसर में करीब 150 कट्टे और अन्य कई आपत्तिजनक पैकिट रखे हुए मिले। उक्त कट्टों में सफेद, लाल और काले रंग का दानेदार पदार्थ रखा था, जिसका प्रयोग फैक्ट्री में बनने वाली पेस्टीसाइड दवाई और उर्वरक में होने की आशंका प्रथम दृष्टया जताई जा रही है। यह देख जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने मौके पर कृषि रक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार को बुलाया। उनके सामने उक्त पदार्थ का नमूना लेते हुए सभी को सामग्री को सील किया गया, वहीं बिक्री पर रोक लगाई गई। उक्त फैक्ट्री को डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने नोटिस जारी भी किया। टीम ने इस मामले की रिपोर्ट डीएम को दी है। अब उक्त फैक्ट्री के खिलाफ मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी है।

बता दें, रुड़की रोड पर स्थित जिस फैक्ट्री पर उक्त गड़बड़झाला सामने आया है, यहां कुछ दिन पूर्व कृषि रक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार ने अपनी विभागीय टीम के अन्य कीटनाशी फैक्ट्रियों के साथे उक्त फैक्ट्री में भी छापेमारी की थी। उस वक्त यहां पर उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिला था, जो इस बार जिला कृषि अधिकारी की जांच के रडार पर सामने आया। इस बात की चर्चा क्षेत्र में चहुंओर सुर्खियों में है।

इन्होंने कहा-
जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि रुड़की रोड स्थित उक्त फार्म केमिकल्स कीटनाशी फैक्ट्री परिसर में कुछ कट्टे मिले हैं, जिनमें काले, लाल और सफेद रंग का दानेदार पदार्थ रखा मिला है। वहीं कुछ पैकिट भी मिले है। सभी सामग्री को सील कर दिया गया। नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। वहीं फैक्ट्री को नोटिस देते हुए बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal