धूमधाम से मनाया गया गुर्जर छात्रावास का वार्षिकोत्सव

Share :

मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहे स्थित राजेश पायलट युवा कल्याण केन्द्र के स्थापना दिवस पर आयोजित वार्षिकोत्सव में गुर्जर समाज की विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्थान प्राप्त कर समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करते हुए देश की तरक्की में योगदान देने का आह्वान किया।
रामपुर तिराहे पर स्थित स्वामी कल्याण देव युवा समिति द्वारा संचालित राजेश पायलट युवा कल्याण केन्द्र गुर्जर छात्रावास के स्थापना दिवस पर उच्च पदों पर आसीन प्रतिभावान युवाओं के साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, डिग्री, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तथा खेलकूद में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सभी युवाओं को जीवन में सफलता के लिए उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन के साथ समय प्रबंधन, सतत मेहनत का मूल मंत्र दिया तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों को संस्कारपरक और अनुशासित शिक्षा देने का आह्वान किया।
नोएडा के उद्योगपति अशोक पंवार ने अभिभावकों को अपने बच्चों पर ध्यान रखने का आह्वान करते हुए शिक्षा कार्यक्रमों में तन मन धन से योगदान देने के लिए प्रेरित किया। पूर्व राज्यमंत्री चौ. सूरत सिंह वर्मा ने बदलते परिवेश में बच्चों को अपने लक्ष्य की ओर सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने को कहा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. कलम सिंह, रामपाल सिंह ने किया। इस शुभ अवसर पर राजेश पायलट युवा कल्याण केन्द्र परिसर में कार्यक्रम में उपस्थित महानुभावों द्वारा मिहिरभोज सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। गुर्जर सद्भावना द्वार का उद्घाटन रामपाल सिंह और अभिषेक चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रबंध समिति अध्यक्ष पूर्व आईएएस रामशरण सिंह ने घोषणा की कि सामुदायिक भवन से प्राप्त आय से प्रतिभाशाली छात्रों की आर्थिक सहायता का मार्ग प्रशस्त होगा। विशिष्ट अतिथियों में कैलाश खारी, प्रो. राजवीर सिंह, धर्मवीर, प्रो. गुलाब सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई