नगरीय निकायों में योगी सरकार कर रही धन वर्षा होगा चहुंओर विकास

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से प्रदेश के 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों को 15वें वित्त आयोग के तहत की सिफारिशों के बीच 744.87 करोड़ रुपये ग्रांट जारी कर दी है। इसमें जिले की दस में आठ निकायों को 17.84 करोड़ रुपये की ग्रांट मिली है, यह पैसा नगरीय निकाय क्षेत्रीय विकास कार्यों पर खर्च किया जा सकेगा। इसमें मुजफ्फरनगर नगरपालिका को 12.96 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त किी गयी। करीब 15 दिन पूर्व इन 8 निकायों को 15वें वित्त के तहत अनटाइड बेसिक ग्रांट के रूप में 11.89 करोड़ का अनुदान जारी किया गया था।
स्थानीय निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेश के निदेशक अनुज कुमार झा ने सभी जिलाधिकारियों व अधिशासी अधिकारियों को पत्र में बताया कि 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 के लिए जिले की दस निकायों में से शाहपुर और बुढ़ाना को छोड़ते हुए आठ निकायों को ग्रांट जारी की गई है। इनमें मुजफ्फरनगर पालिका को 12,96,29, 841 रुपये एवं खतौली को एक करोड़ 79 लाख 94 हजार 486 रुपये धनराशि अवमुक्त की है। इसके अलावा नगर पंचायत मीरांपुर को 69 लाख 71 हजार 777, पुरकाजी नगर पंचायत को 63 लाख 63 हजार 267, चरथावल नगर पंचायत को 50 लाख 76 हजार 705, जानसठ नगर पंचायत को 46 लाख 07 हजार 284, भोकरहेड़ी नगर पंचायत को 41 लाख 46 हजार 555 और सिसौली नगर पंचायत को 36 लाख 85 हजार 827 रुपये की ग्रांट अवमुक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई