नगर में लगने लगे गंदगी के अम्बार, पैसा डकारने में जुटी कंपनी

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता का वातावरण पैदा करने में जुटी पालिका की योजना को दिल्ली की कंपनी पलीता लगाने में लगी है। यह हालात ऐसी स्थिति में ओर भी भयावह साबित हो रहे हैं, जब सफाई के लिए पालिका प्रशासन दिल्ली की कंपनी को एक दिन के तीन लाख रुपये से अधिक भुगतान कर रहा है। वहीं अपने सफाई कर्मचारियों और संसाधन पर खर्च अलग, लेकिन कंपनी पालिका का खजाना खाली करने में लगी है। उधर, साफ सफाई के हालात बदतर होते जा रहे हैं। पालिका से पैसा लेने की होड़ में कंपनी भूल गई कि घर और प्रतिष्ठानों से पैसा वसूल करते हुए उसे पालिका में जमा कराना है।
नगरपालिका द्वारा शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ घर व प्रतिष्ठानों से कूड़ा कलेक्शन को दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. के साथ करार के तहत प्रतिमाह भुगतान के लिए हर माह 92 लाख रुपये भुगतान किया जा रहा है। वहीं पालिका के नियमित, संविदा व ठेके के करीब 1 हजार सफाई कर्मचारी, वाहन और संसाधन भी हैं, ये भी शहरी सफाई व्यवस्था में दिन रात जुटे हैं। इनके वेतन और वाहनों की मरम्मत पर भी करीब करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। ये अकेला खर्च इसलिए कि शहर की सफाई सुधर जाये, लेकिन इतना मोटा खर्च होने और दिल्ली की कंपनी को साथ लगाने के बाद भी शहर सड़ता जा रहा है। उक्त कंपनी ने फरवरी से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा डलावघरों से कूड़ा निस्तारण का कार्य अपने हाथों में लेकर काम शुरू किया था। इसके बाद कंपनी को कूड़ा डलावघर बंद करने का टास्क दिया गया। कंपनी ने दावा किया कि करीब 12 डलावघर बंद करा दिए, लेकिन इनमें से अधिकांश स्थान पर आज भी कूड़ा डाला जा रहा है। सबसे बुरा हाल मौ. लद्दावाला व नई मंडी में राजवाहा रोड तथा फल मंडी वाली साइड में देखने को मिलता है। वहीं घरों और प्रतिष्ठानों से भी टिपिंग फीस वसूलने में कंपनी नाकाम साबित हुई है। कंपनी को नगरपालिका से तो भुगतान मिल रहा है, लेकिन कंपनी अपने अनुबंध का पालन करते हुए टिपिंग फीस पालिका को नहीं दे रही। बाजारों में भी कंपनी काम करने में फेल साबित हुई है। वहां से न कूड़ा कलेक्शन ही प्रतिष्ठानों पर एमआईटूसी कर पा रही है और न ही इन प्रतिष्ठानों से निर्धारित टिपिंग फीस ही वसूल पा रही है।

इन्होंने कहा-
कंपनी के परियोजना प्रबंधक व जोन इंचार्ज पुष्पराज सिंह का कहना है कि सफाई व्यवस्था में जो परेशानी पैदा हो रही है, वो पालिका की ओर से सहयोग नहीं मिलने के कारण हो रही है। शहर में प्रतिदिन कंपनी कर्मचारी कूड़ा उठाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्डों में नगर पालिका नियमित रूप से करीब 350 लोग जोकि पालिका संविदा, नियमित व ठेका सफाई कर्मी हैं, डोर टू डोर कूड़ा उठाकर पैसा वसूलने का काम कर रहे हैं। मंडी क्षेत्र में कृषि उत्पादन मंडी समिति खुद सफाई कराती है, जिसका उनके द्वारा ठेका दिया है, जो गंदगी है समिति ठेकेदार ही फैला रहा है। बाजारों में सफाई के लिए सात आठ गाड़ियों तीनों जोन में निकल रही हैं। वहां पर दुकानों से 100 और 200 रुपये वसूलने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन पालिका कर्मचारी ही पैसा वसूल रहे हैं। पालिका से भी पूरा भुगतान कंपनी को नहीं मिल पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

कुम्भ मेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुम्भ मेला प्रशिक्षण 2027 के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मियों को इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो. (डॉ.) नरेश चौधरी द्वारा कुंभ मेले के लिये प्रशिक्षित किया गया। सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार कुंभ मेला प्रशिक्षण 2027 के चतुर्थ चरण के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मी 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर कर रहे हैं। इसी चरण

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई