जुमे की नमाज को लेकर रहा जिले में हाई अलर्ट जारी

Share :

मुजफ्फरनगर। संभल की जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए बवाल के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए जनपद में भी हाई अलर्ट जारी रहा। इस दौरान निगरानी को खुद एसएसपी अभिषेक सिंह पुलिस बल और ड्रोन कैमरे लेकर संवेदनशील इलाकों में भ्रमण पर निकले और सभी को सुरक्षा तथा शांति का संदेश दिया। इस दौरान एसएसपी ने असामाजिक तत्वों को भी चेतावनी दी कि वो किसी भी तरह की हरकत न करें। पुलिस की निगाहें सोशल मीडिया के साथ ऐसे तमाम लोगों पर लगी हंै, जो अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। वहीं मुस्लिम क्षेत्रों में पहुंचे एसएसपी ने मस्जिदों के इमाम व धर्मगुरूओं के साथ अन्य लोगों से वार्ता करते हुए शांति व्यवस्था में सहयोग मांगा।
बीते दिनों यूपी में संभल की जामा मस्जिद के कोर्ट सर्वे को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद जम कर हिंसा हुई और इसके साथ पूरे प्रदेश में तनाव बनने के कारण हाई अलर्ट कर दिया गया। इसी को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण पुलिस प्रशासन जिले में सतर्क रहा। खुद एसएसपी अभिषेक सिंह इस बीच जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च पर निकले और लोगों में सुरक्षा का अहसास कराया। एसएसपी अभिषेक सिंह ने नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में दंगा निरोधी उपकरणों से लैस पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान किदवईनगर, खालापार और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे उड़ाकर छतों तथा क्षेत्र की गतिविधियों की निगरानी की। एसएसपी ने स्थानीय लोगों व धर्मगुरुओं से वार्ता करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस सोशल मीडिया पर सतत निगरानी कर रही है, किसी के द्वारा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ और अशोभनीय पोस्ट शेयर न की जायें। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की गई। एसएसपी ने इस बीच पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, असामाजिक तत्वों पर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, सीओ सिटी व्योम बिंदल सहित खालापार थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान, शहर कोतवाल अक्षय शर्मा, सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार फोर्स के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

लखनऊ (रिपोर्टर)। शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मंडल सहारनपुर के जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय, जनपद एवं मंडल का नाम रोशन किया। अंडर-14 वर्ग में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज,

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal