28 संविदा चालकों पर चला एआरएम का चाबुक, गिरी गाज

Share :

मुजफ्फरनगर। सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रभात सिन्हा ने मुजफ्फरनगर डिपो में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे संविदा चालकों का अनुबंध समाप्त करते हुए बड़ी कार्यवाही की है। शुक्रवार में हुई कार्यवाही से रोडवेज डिपो की प्रभावित हुई व्यवस्था में सुधार की आस जगने के साथ अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने वाले कर्मियों में हड़कंप मचा है।
शुक्रवार को मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी की रिपोर्ट पर सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रभात कुमार सिन्हा ने डिपो में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 28 संविदा चालकों का चालक पद पर हुआ अनुबंध भी निरस्त कर दिया है। अनुबंध की धारा-06 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत एआरएम ने द्वितीय पक्ष की प्रतिभूति जब्त करते हुए उक्त पक्ष द्वारा किया संदर्भित अनुबंध भी निरस्त कर दिया है। डिपो की ओर से जारी संविदा चालकों की उक्त सूची में भारत वशिष्ठ, धर्मेन्द्र सिंह, हरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र, मौ. रकीव, राममेहर-1, रवि कुमार, विक्की कुमार, विशांत कुमार, अखलेश कुमार, अनिरूद्ध, अनुज कुमार-12, अर्जुन सिंह, अरविन्द कुमार-10, फरमान, जुगमेन्द्र सिंह, कुलदीप-7, नरेन्द्र कुमार-6, राजन कुमार, राजीव कुमार-9, सन्नी कुमार, सत्यवीर सिंह-2, सोनू कुमार-9, सूरज कुमार, विकास कुमार, विनोज कुमार व योगेश कुमार का अनुबंध निरस्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

लखनऊ (रिपोर्टर)। शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मंडल सहारनपुर के जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय, जनपद एवं मंडल का नाम रोशन किया। अंडर-14 वर्ग में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज,

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal