शुकतीर्थ के कायाकल्प में जुटे डीएम उमेश मिश्र

Share :

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने महाभारतकालीन पौराणिक तीर्थ स्थल का कायाकल्प करने को लेकर अब अभियान छेड़ दिया है। इसकी कार्य योजना बनाने के लिए शुक्रवार को डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए इसके ले आउट प्लॉन को साझा किया और अफसरों के सुझाव भी मांगे। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में शुकतीर्थ को हरिद्वार की तर्ज पर पौराणिक तीर्थ के रूप में देश-विदेश में नई पहचान दिलाई जायेगी।
जिलाधिकारी उमेश मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह सभागार में संपन्न जिला स्तरीय बैठक में शुकतीर्थ के विकास के साथ व्यवस्था को लेकर बिन्दूवार चर्चा की। डीएम ने शुकतीर्थ को पौराणिक तीर्थ होने के नाते धार्मिक पर्यटन का बड़ा हब बनाने की कार्ययोजना पर अधिकारियों को एक समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि शुकतीर्थ को विकसित करने के साथ वहां पर धार्मिक तीर्थाटन करने के लिए आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। इस पौराणिक क्षेत्र को देश में नई पहचान दिलाई जाये, यही प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में गंगा की मुख्य धारा को गंगाघाट पर लाने के लिए हो रहे प्रयासों पर मंथन के साथ अब तक की तैयारियों पर विचार किया गया। वहीं फैक्ट्रियों से गंगा में डाले जा रहे गंदे पानी को रोकने के साथ इस क्षेत्र में जरुरत के आधार पर पुल निर्माण, घाट और अन्य सौंदर्यकरण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बता दें, शुक्रतीर्थ में गंगाघाट सोनाली नदी पर बनाया हुआ है, जो गंगा की ही सहायक नदी है। इस नदी की कुल लंबाई 133 किमी है, जिसमें से महज 61 किमी उत्तर प्रदेश में है, जबकि बाकी हिस्सा उत्तराखंड में है।
बैठक में एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार व नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार, एसडीएम खतौली मोनालिसा जोहरी, एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार भारती, तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता, एआरटीओ अजय मिश्रा, पालिका एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह समेत एमडीए, वन और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

लखनऊ (रिपोर्टर)। शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मंडल सहारनपुर के जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय, जनपद एवं मंडल का नाम रोशन किया। अंडर-14 वर्ग में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज,

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal